• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अग्रवाल वैश्य समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक 19 दिसंबर को अयोध्या में, रामलला दर्शन के साथ होगी महत्वपूर्ण चर्चा

Agrawal Vaishya Samaj provincial executive meeting will be held in Ayodhya on December - Hisar News in Hindi

नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 19 दिसंबर को अयोध्या में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए अग्रवाल वैश्य समाज जिला महेंद्रगढ़ के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला के नेतृत्व में सोमवार को अग्रवाल सभा नई मंडी, नारनौल से रवाना हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने बताया कि बैठक के बाद सभी पदाधिकारी श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। यह यात्रा 16 दिसंबर को चित्रकूट से शुरू होकर प्रयागराज होते हुए 18 दिसंबर की रात अयोध्या पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के संयोजक रोहतक से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल होंगे। यात्रा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों में प्रदेश युवा महासचिव रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा, जिला उपाध्यक्ष तुलसी गोयल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बंसल, जिला संगठन सचिव सुमत जैन, जिला सचिव नवीन केडिया, यश जैन, अभिषेक अग्रवाल, हिमांश गर्ग, हितांश गर्ग, जिला महिला उपाध्यक्ष नीता गुप्ता, जिला महिला महासचिव रितु गोयल, जिला महिला सचिव रितु बंसल, जिला सचिव नीरू गर्ग, जिला कार्यकारिणी सदस्य शीतल गर्ग, बबली जैन, वंदना अग्रवाल, इशिका गुप्ता, मानसी बंसल, लियांशी गर्ग और कृतिका अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य शामिल हैं।
प्रदेश युवा महासचिव रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा ने बताया कि इस यात्रा को लेकर सभी सदस्यों में विशेष उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान चित्रकूट में बिताए गए प्रभु श्रीराम और माता सीता के साढ़े ग्यारह वर्षों के वनवास का संपूर्ण इतिहास भी समझा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में अग्रवाल समाज के सभी प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य हिस्सा लेंगे। बैठक के दौरान समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि पर आयोजित बैठक का विशेष महत्व रहेगा, जिसमें समाज के विकास और एकता पर चर्चा की जाएगी।
संजीव नूनीवाला ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज की यह पांच दिवसीय यात्रा समाज के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। यात्रा में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Agrawal Vaishya Samaj provincial executive meeting will be held in Ayodhya on December
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agrawal vaishya samaj, provincial, executive, meeting, ayodhya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved