मिलावट शब्द सुनते ही ज़हन में नकली दूध, पत्थर मिली मूँगफली, चायपत्ती में रंग, और मसालों में धूल की तस्वीरें दौड़ जाती हैं। पर ये तस्वीरें सिर्फ़ पेट तक सीमित नहीं हैं। आज जो सबसे बड़ी मिलावट हो रही है, वह हमारी सोच, ज़मीर और व्यवस्था में हो रही है। बाज़ार में बिकने वाले हर उत्पाद के साथ-साथ हमारी संवेदनाएं, ईमानदारी और नैतिकता भी धीरे-धीरे प्रदूषित हो रही हैं। और मज़े की बात देखिए- इस मिलावट को हमने इतना आम मान लिया है कि अब जब असली चीज़ सामने आती है, तो हमें शक होने लगता है।
मूँगफली में पत्थर मिलना अब कोई आश्चर्य नहीं रहा। दाल में कंकड़, मटर में रंग, नमक में पाउडर और घी में मोम — ये सब जैसे अब जीवन के स्थायी सदस्य हो गए हैं। दुकानदारों से लेकर बड़े-बड़े ब्रांड्स तक, मुनाफे की अंधी दौड़ में सब शामिल हैं। हर कोई चाहता है कम लागत में ज़्यादा मुनाफा, और इसका सबसे आसान तरीका है — मिलावट। नीयत में मिलावट, नफे में धोखा, और ग्राहक की सेहत की बलि।
गांव की गलियों से लेकर शहर के शोर तक, हर ओर वही अफ़सोसनाक कहानी है। अचार में पड़ी लाल मिर्च चमकती है, लेकिन असल में वह रंग ऐसा होता है जो कपड़े रंगने के लिए होता है। दूध में जो झाग है, वह डेयरी की ताजगी नहीं बल्कि डिटर्जेंट का कमाल है। और सब्ज़ियों पर जो हरियाली दिखती है, वह प्रकृति की नहीं, रसायनों की देन है। हम जो खाते हैं, वह शरीर में नहीं, धीरे-धीरे हमारी आत्मा में ज़हर घोल रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक समय था जब किसी के घर से दूध, घी या अनाज आता था तो उसे आंख मूंदकर स्वीकार कर लिया जाता था। आज तो रिश्तेदार की लाई हुई मिठाई को भी जांचने की ज़रूरत है — कहीं वह मिलावटी न हो। बाज़ार में "शुद्धता" अब सिर्फ एक ब्रांडिंग टूल है, हकीकत से उसका कोई लेना-देना नहीं। "100% शुद्ध" लिख देने से चीज़ें शुद्ध नहीं हो जातीं, लेकिन उपभोक्ता की आंखों पर ऐसी पट्टी बंध चुकी है कि वह सोचता भी नहीं।
बच्चों की टॉफियों में लेड की मात्रा, आटे में चूना, हल्दी में सिंथेटिक रंग, ये सिर्फ स्वास्थ्य के सवाल नहीं हैं, ये समाज के नैतिक पतन की निशानियाँ हैं। और अफ़सोस ये है कि इस मिलावट पर सिर्फ दुकानदारों या कंपनियों की जिम्मेदारी नहीं बनती, हमारे सहनशील समाज की भी बनती है जो सब कुछ जानते हुए चुप रहता है। जो "चलता है" वाली मानसिकता में जीता है, और धीरे-धीरे मरता है।
मिलावट सिर्फ खाने-पीने तक सीमित नहीं है। भावनाओं में मिलावट, रिश्तों में स्वार्थ की मिलावट, इबादतों में दिखावे की मिलावट और सबसे खतरनाक राजनीति में विचारधाराओं की मिलावट।
पहले लोग विचारों के लिए जिए और मरे, अब विचार तो 'पैकेज' में आते हैं। आजकल 'सेक्युलर' और 'राष्ट्रवादी' दोनों को एक ही विज्ञापन में बेचा जा सकता है, बस प्रचार सही हो। कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ — इसका निर्णय अब ट्रोल आर्मी करती है, न कि तर्क और विवेक।
कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि मिलावट अब हमारी पहचान बन गई है। चुनावी घोषणाओं में वादों की मिलावट, अखबारों में खबरों की मिलावट, सोशल मीडिया पर तथ्यों की मिलावट, हर तरफ़ से हमें मिलावटी दुनिया ही घेर रही है। और जब कोई सच्चाई से बोलता है, तो वो या तो ‘एंटी-नेशनल’ कहलाता है या ‘पेड’ एजेंडा वाला। यही है असली त्रासदी। #मिलावट
दूसरी ओर, मुनाफाखोरी की भूख भी रुकने का नाम नहीं ले रही। व्यापारी जानता है कि अगर वह मूँगफली में 5% पत्थर मिला देगा, तो साल के अंत में लाखों का फायदा होगा। कंपनियाँ जानती हैं कि अगर थोड़ा-बहुत पाउडर रंग मिला दें तो ग्राहकों को "फ्रेश" लगेगा। और उपभोक्ता को ये सब पता होते हुए भी, वह मजबूर है — क्योंकि विकल्प कम हैं और सच्चाई महंगी है।
सरकार समय-समय पर 'खाद्य निरीक्षण अभियान' चलाती है। कुछ नमूने जांचे जाते हैं, कुछ लाइसेंस रद्द होते हैं।
पर असली सवाल यह है — क्या इस व्यवस्था में भी कोई मिलावट नहीं? कहीं ये अभियान सिर्फ दिखावा तो नहीं? आखिर वो ताकतवर कंपनियाँ, जिनके प्रोडक्ट में मिलावट साबित हो जाती है, वो फिर भी कैसे धड़ल्ले से बिकते रहते हैं?
मिलावट पर बोलने वाला लेखक भी उस व्यवस्था का हिस्सा है जो कई बार समझौते करता है। एक रिपोर्टर अगर किसी मिलावटखोर व्यापारी के खिलाफ स्टोरी करना चाहता है, तो उसके संपादक को विज्ञापन का ख्याल आता है।
एक डॉक्टर अगर नकली दवाओं के खिलाफ आवाज़ उठाए, तो दवा कंपनियाँ उसे ब्लैकलिस्ट कर देती हैं। और आम जनता? वह इतनी बार ठगी जा चुकी है कि अब उसमें प्रतिरोध की शक्ति ही नहीं बची।#मुनाफाखोरी
इस मिलावटी माहौल में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो ईमानदारी से काम कर रहे हैं। जो अपने खेत में जैविक खेती करते हैं, जो बिना मिलावट के मिठाई बनाते हैं, जो दूध में पानी नहीं मिलाते। लेकिन इनका संघर्ष बहुत कठिन है। उपभोक्ता इन्हें महंगा कहकर छोड़ देता है, और सरकार इन्हें सहयोग की बजाय नियमों में उलझा देती है। ऐसे में सच बोलना और सही बेचना दोनों ही एक किस्म की 'क्रांति' बन गए हैं।
समाज की जड़ों में घुसी मिलावट को रोकने के लिए सिर्फ कड़े कानून ही नहीं, एक सांस्कृतिक आंदोलन की ज़रूरत है। हमें बच्चों को सिखाना होगा कि सच्चाई ही सबसे बड़ा व्यापार है। हमें उपभोक्ता के रूप में सजग होना होगा, सवाल पूछने होंगे, जांच करनी होगी, और सबसे जरूरी — अपने ज़मीर से समझौता नहीं करना होगा। #सत्य_की_भूख
एक समय आएगा, जब मिलावटखोर खुद अपने घर की मिठाई भी चखने से डरेगा। जब समाज इतने नैतिक स्तर पर आ जाएगा कि झूठ बेचने वाला बाज़ार में खड़ा न हो पाए। पर वह समय तभी आएगा जब हम सब अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। वरना आज मूँगफली में पत्थर है, कल आत्मा में भी होगा।
जिन्हें लगता है कि मिलावट सिर्फ एक उपभोक्ता संकट है, वे बहुत सीमित सोच रहे हैं। यह संकट हमारे राष्ट्र की विश्वसनीयता का संकट है। अगर हम खुद अपने ही नागरिकों को नकली चीज़ें बेच रहे हैं, तो विश्व को क्या देंगे? "मेक इन इंडिया" की बात तब तक खोखली है, जब तक 'मिलावट इन इंडिया' का बोलबाला है। #प्रियंका_सौरभ
अंततः यह लड़ाई खाने के स्वाद की नहीं, ज़िन्दगी की सच्चाई की है। क्योंकि आज का मिलावटी खाद्य पदार्थ सिर्फ स्वास्थ्य नहीं बिगाड़ता, वह पूरे समाज को बीमार करता है। एक पत्थर मूँगफली में ही नहीं, रिश्तों और भरोसे में भी चुभता है। और अगर अब भी हम नहीं जागे, तो अगली पीढ़ी को हम सिर्फ स्वादिष्ट ज़हर की थाली सौंपेंगे।
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
इंदिरा एकादशी 6 या 7 अक्टूबर? जानें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज, यामी गौतम के साथ दिखा अनोखा जॉम्बी डांस पार्टी का अंदाज
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल
मार्क रफालो ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए जोरदार भाषण दिया
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
जब अमिताभ बच्चन के पास नहीं थी डिस्को की मेंबरशिप, विनोद खन्ना कराते थे एंट्री
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, कहा—बतौर खिलाड़ी सफर जारी रहेगा
इशिता दत्ता ने शेयर कीं 'दृश्यम 3' की बीटीएस झलकियां, फिल्म के सभी कलाकार आए नजर
वृंदावन में दर्दनाक हादसा : निजी गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत, जहरीली गैस की आशंका

पीएम मोदी आज देश को करेंगे संबोधित, गुजरात में निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा

सरकार के मुखिया के रूप में पीएम मोदी के 25 साल पूरे : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 07/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope