• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सौरभ अग्रवाल बनाए गए जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार मंडल के चेयरमैन

Saurabh Agrawal was made the chairman of District Congress Committee Business Board - Gurugram News in Hindi

गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार मंडल के चेयरमैन लखन कुमार सिंगला ने गुरुग्राम में व्यापार सैल के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है। संगठन के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्होंने सौरभ अग्रवाल को जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार मंडल के चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया है। सौरभ अग्रवाल ने प्रदेश चेयरमैन लखन कुमार सिगला सहित पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, जिला प्रभारी करण सिंह दलाल, सहप्रभारी अशोक बुवानीवाला का आभार जताया है। सौरभ अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ व्यापारियों को संगठन के साथ जोडऩे के लिए वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
संगठन का कुनबा बढ़ाने के साथ अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से जोड़ा जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सरकार की ओर से व्यापारियों, दुकानदारों के शोषण को लेकर भी जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार मंडल सक्रिय भूमिका निभाएगा। मजबूत विपक्ष की भूमिका में आज कांग्रेस पार्टी हरियाणा में है। इसलिए हम सब मिलकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।
- खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Saurabh Agrawal was made the chairman of District Congress Committee Business Board
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurugram, haryana pradesh congress committee, vyapar mandal, lakhan kumar singla, district president, business cell, saurabh agarwal, district congress committee, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gurugram news, gurugram news in hindi, real time gurugram city news, real time news, gurugram news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved