• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में यूखनी यइम्मा-यइम्मा गीत पर झूमे टुनिशियाई कलाकार

Tunisian artists danced to the song Youkhani Yayamma-Yayamma at the 37th Surajkund International Crafts Fair. - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला की मुख्य चौपाल पर देश-विदेश के विभिन्न कलाकारों की महफ़िल जम रही है। देशी-विदेशी कलाकारों ने अपने-अपने देश की वेशभूषा, संस्कृति, अपना रहन-सहन, खुशहाली और सुंदरता को गीत, संगीत एवं नृत्य के जरिए से पर्यटकों के सामने प्रस्तुत किया। गुजरात के पोरबंदर जिले से आए आवण रास मंडल ने मनिहारा रास की मनमोहक प्रस्तुति दी। किर्गिस्तान के कलाकारों ने अपने हाथों से बनाए गए वाद्य यंत्रों की धुनों पर नृत्य कर पर्यटकों का मन लुभाया। वहीं इथोपिया के कलाकारों ने गम्मेला डांस करके लोगों को भाईचारे को कायम रखने का संदेश भी दिया। टुनिशिया से आए नेशनल ट्रूप ने अपने देश की सुंदरता और खुशहाली को 'यूखनी यइम्मा-यइम्मा' गीत के साथ नृत्य की प्रस्तुति देकर पर्यटकों को मंत्रमुग्ध किया। गाम्बिया देश के कलाकारों ने अपनी आजादी व खुशहाली के मौके पर गाए जाने वाले गीत की शानदार प्रस्तुति दी। जामिया के कलाकारों ने परंपरागत नृत्य लिक्किसी की प्रस्तुति दी। कोमोरोज सहित अन्य देश के कलाकारों ने भी अपने देश की भव्यता को गीतों एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करके बड़ी चौपाल पर पर्यटकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। 37 वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए चलाई गई मुहिम में पर्यटक भी सहभागी बन रहे हैं। मेला परिसर में पार्टनर स्टेट गुजरात पैविलियन में विकसित भारत एम्बेसडर स्टॉल पर्यटकों को खूब लुभा रही है।
मेले की इस स्टॉल पर पीएम श्री मोदी के साथ सेल्फी प्वाइंट, सेल्फी बूथ के अलावा 'हमारा एप नमो एप' से जुडक़र देश को विकसित भारत बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया है। 'गुजरात की खुशबू' नाम से प्रसिद्ध पेवेलियन में विकसित भारत लाउन्ज में एक ऐसी स्क्रीन लगाई गई है, जिसके माध्यम से कोई व्यक्ति यदि कभी पीएम श्री मोदी से मिला हो और भूल गया है, तो इस स्क्रीन के सामने अपना चेहरा स्कैन करके संबंधित पुरानी फोटो को देख सकते हैं। साथ ही उस फोटो को अपने व्हाट्सऐप या मेल पर भी ले सकते हैं। इस स्टॉल पर दिनभर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी बूथ पर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tunisian artists danced to the song Youkhani Yayamma-Yayamma at the 37th Surajkund International Crafts Fair.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: faridabad, 37th surajkund international crafts fair, various artists, india, abroad, gathering, main chaupal, domestic, foreign, costumes, culture, lifestyle, prosperity, beauty, countries, tourists, songs, music, dance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved