• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फरीदाबाद में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई, 50 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार

For the second consecutive day, a major operation in Faridabad has been conducted, with over 50 kg of explosives recovered and two arrested. - Faridabad News in Hindi

चंडीगढ़/फरीदाबाद । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। फरीदाबाद में कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-56 से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इन संदिग्धों के पास से 50 से 60 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल, यह कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसियों ने सोमवार को आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए फरीदाबाद से लगभग 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की। एजेंसियों ने हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए। इस मॉड्यूल से जुड़े सात संदिग्ध आतंकियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो डॉक्टर भी हैं।
बाद में संदिग्ध आतंकवादियों का जम्मू-कश्मीर कनेक्शन सामने आया। ये सभी जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं। आरिफ निसार डार उर्फ ​​साहिल, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद अहमद डार उर्फ ​​शाहिद श्रीनगर के नौगाम के रहने वाले हैं। अन्य संदिग्धों की पहचान गंदेरबल के वाकुरा निवासी जमीर अहमद अहंगर उर्फ ​​मुतलाशा, पुलवामा के कोइल निवासी डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ ​​मुसैब और कुलगाम के वानपोरा के निवासी डॉ. अदील के रूप में हुई।
जांच के दौरान संदिग्ध आतंकियों के तार फरीदाबाद के धौज में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से भी जुड़ रहे हैं। डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई उर्फ ​​मुसैब इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाया करता था।
वहीं, फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी में मुजम्मिल के साथ काम करने वाले फैकल्टी मेंबर, यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से पूछताछ की गई है। पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है।
इसके अलावा, हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के पूरे कैंपस में सर्च जारी है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ये जांच अभी जारी रहेगी।
डीजीपी ओपी सिंह ने जानकारी दी कि यूनिवर्सिटी में आतंकी नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों को हम लगातार सहयोग कर रहे हैं और जो भी जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी जाती है, उसके बाद छापेमारी में हरियाणा पुलिस साथ दे रही है।
उन्होंने बताया कि जांच का दायरा सिर्फ फरीदाबाद तक सीमित नहीं है। फरीदाबाद के अलावा, अन्य जगहों पर भी हरियाणा पुलिस इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। डीजीपी ने बताया कि फिलहाल पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जांच के दायरे को बढ़ाया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-For the second consecutive day, a major operation in Faridabad has been conducted, with over 50 kg of explosives recovered and two arrested.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: explosives, operation, faridabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved