• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फरीदाबाद में युवक को अवैध हथियार के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करने का पड़ा महंगा, क्राइम ब्रांच पर गंभीर आरोप

Faridabad youth had to pay a heavy price for uploading a photo on Instagram with an illegal weapon, serious allegations against the crime branch - Faridabad News in Hindi

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर 30 क्राइम ब्रांच पर एक युवक के साथ निर्दयी तरीके से मारपीट और थर्ड डिग्री टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा और जब वह बेहोश हो गया, तब उसके माता-पिता को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। पीड़ित युवक, विकास, फरीदाबाद के सेक्टर 62 स्थित आशियाना फ्लैट में रहता है और 18 साल का होने के बाद से काम करता है। उसने बताया कि हाल ही में एक 10 साल की नाबालिक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी, जिसमें विशेष समुदाय के कुछ युवकों पर आरोप लगे थे। इस घटना के बाद जब हिंदू परिवार ने विरोध किया तो उन विशेष समुदाय के लोगों ने मारपीट की। विकास के मुताबिक, जिन आरोपियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप था, उनमें से एक फकरू नाम का व्यक्ति पुलिस से मिलीभगत कर उसे उठवाने में कामयाब रहा। विकास ने बताया कि उसका अपराध केवल इतना था कि उसने कुछ दिन पहले अपने गांव माधोपुर, जिला सिवान (बिहार) में अपने एक साथी के साथ अवैध हथियार के साथ फोटो खिंचवाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसी पोस्ट को आधार बनाकर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे घर से उठाकर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया।
विकास ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे चार-पांच घंटे तक निर्वस्त्र करके पानी में सिर डुबोकर पीटा। मारपीट करते वक्त पुलिसकर्मियों के हाथ में डंडे और हंटर भी थे। जब उसकी हालत बिगड़ी, तो पुलिस ने उसे उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। इस दौरान, उसने डॉक्टर से इलाज करवाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने पुलिस द्वारा डीडी नंबर लाने की बात कहकर उसका मेडिकल नहीं किया।
विकास ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि वह फोटो बिहार की है, लेकिन पुलिसकर्मी उस फोटो को फरीदाबाद का बताकर उसकी मारपीट करते रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Faridabad youth had to pay a heavy price for uploading a photo on Instagram with an illegal weapon, serious allegations against the crime branch
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: faridabad, youth, pay, heavy, price, uploading, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, faridabad news, faridabad news in hindi, real time faridabad city news, real time news, faridabad news khas khabar, faridabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved