चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की केवल साक्षी नहीं, बल्कि बदलाव की शिल्पकार हैं। महिलाएं जब निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी करती हैं तो उनकी आवाज के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र की आकांक्षाएं भी निर्णय के केंद्र तक पहुंचती हैं। महिला जनप्रतिनिधियों की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी लोकतंत्र को अधिक संवेदनशील, समावेशी और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘She Is A Change Maker’ कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बल्लभगढ़ विधायक श्री मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक श्री धनेश अदलखा, नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती उषा प्रियदर्शिनी, ओडिशा विधानसभा की स्पीकर सुरमा पाढ़ी भी मौजूद रहे।
कार्यशाला में 20 राज्यों तथा 2 केन्द्र शासित प्रदेशों की महिला विधायक एवं विधान परिषद सदस्य शामिल हुईं। इस दौरान विभिन्न विषयों पर विचार-मंथन, नवाचार, विधायी कार्यप्रणाली, नेतृत्व, संवाद, नीति निर्माण और जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भूमिका से जुड़े विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय राहटकर तथा आयोग की पूरी टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों के विधायी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और नीति निर्माण में प्रभावी भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में आयोग का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला की थीम अपने आप में एक शक्तिशाली संदेश देती है। यह केवल एक शीर्षक नहीं, बल्कि एक विचार और संकल्प है कि महिलाएं बदलाव की साक्षी नहीं, बल्कि उसकी शिल्पकार हैं। उन्होंने कहा कि महिला जनप्रतिनिधि केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं, बल्कि वे समाज को दिशा देने वाली शक्ति, लोकतंत्र को संवेदनशील बनाने वाली आवाज और देश के भविष्य को आकार देने वाली नेतृत्व क्षमता का प्रतिनिधित्व करती हैं।
सूरजकुंड की ऐतिहासिक भूमि पर महिला जनप्रतिनिधियों का स्वागत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला विधायकों का हरियाणा की ऐतिहासिक एवं पवित्र भूमि पर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है, जहां से भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पवित्र धरती पर मानव समाज को कर्म, ज्ञान और कर्तव्य का संदेश दिया। हरियाणा की इस ऐतिहासिक भूमि पर देश के विभिन्न राज्यों की महिला जनप्रतिनिधियों का एक साथ आना भारत की लोकतांत्रिक विविधता, नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक संकल्प का जीवंत संगम है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में विभिन्न राज्यों से आई महिला जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव, विचार और कार्यप्रणालियां साझा की हैं। अलग-अलग राज्यों में किए जा रहे सफल नवाचार दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। अच्छी कार्यप्रणाली किसी सीमा में बंधी नहीं रहती, बल्कि एक-दूसरे से सीखने के माध्यम से सुशासन को मजबूत करती है।
विधायक की भूमिका जनता की आवाज को नीति में बदलने की
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधानसभा केवल कानून बनाने का स्थान नहीं है, बल्कि यह जनता की आवाज को नीति में बदलने का महत्वपूर्ण मंच है। एक प्रभावी विधायक की पहचान केवल इस बात से नहीं होती कि वह सदन में कितना बोलता है, बल्कि इससे होती है कि वह कितनी गहराई से विषयों को समझता है, तथ्यों का कितनी मजबूती से अध्ययन करता है और जनसमस्याओं के कितने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को तथ्यों के साथ सदन में उठाना, विधेयकों पर गंभीरता से चर्चा करना और सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करना एक सजग जनप्रतिनिधि का मूल दायित्व है। महिला विधायक की भूमिका इससे भी व्यापक है, क्योंकि जब एक महिला विधायक सदन में बोलती है तो उसकी आवाज में केवल एक निर्वाचन क्षेत्र की अपेक्षाएं नहीं होतीं, बल्कि उस मां की चिंता, बेटी के सपने और महिलाओं के संघर्ष एवं आकांक्षाओं की आवाज भी शामिल होती है।
महिला जनप्रतिनिधियों की प्रभावी भागीदारी लोकतंत्र को बनाती है अधिक संवेदनशील, समावेशी और जवाबदेह : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब महिलाओं की आवाज निर्णय प्रक्रिया में शामिल होती है तो नीतियों में संवेदना, निर्णयों में समावेशिता और शासन में न्याय की भावना मजबूत होती है। महिलाओं की भागीदारी केवल लोकतंत्र की तस्वीर नहीं बदलती, बल्कि लोकतंत्र के चरित्र को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि जब किसी गांव की महिला सरपंच निर्णय लेने की मेज तक पहुंचती है तो केवल एक महिला उस मेज तक नहीं पहुंचती, बल्कि उसके साथ उस गांव की हजारों महिलाओं की आवाज भी पहुंचती है। इसी सोच के साथ हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देकर उनकी भागीदारी को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी की प्रभावी भागीदारी के बिना विकास की तस्वीर पूरी नहीं हो सकती। गांव की बेटी और बहू आज परिवार के साथ-साथ पूरे गांव के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जहां महिला नेतृत्व होता है, वहां पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला नया आत्मविश्वास
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की गई हैं। जन-धन खातों से लेकर मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि जब महिला आर्थिक रूप से मजबूत होती है, उसकी शिक्षा आगे बढ़ती है और उसे अपने निर्णय लेने की क्षमता मिलती है, तभी महिला सशक्तिकरण वास्तव में धरातल पर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण से जुड़े ऐतिहासिक निर्णय को आगे बढ़ाते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा दी है। यह महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक प्रभावी भागीदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हरियाणा में महिला सशक्तिकरण के लिए हुई अनेक पहल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बेटियों के आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना के तहत बहन-बेटियों को हर माह 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत अब तक 10 किस्तों में करीब 2 हजार करोड़ रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर-हर गृहिणी’ योजना के माध्यम से प्रदेश के लगभग 15 लाख परिवारों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के तहत अब तक 340 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी लाभार्थियों को प्रदान की जा चुकी है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की बहनों को महंगाई से राहत देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और सम्मान की भी रक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का सकारात्मक प्रभाव स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। आज हरियाणा के स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है और सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की प्रतिभा, कला और संस्कृति को उचित मंच प्रदान करने के लिए प्रदेश में 500 महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए गए हैं।
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान से बदली सोच
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत की ऐतिहासिक धरती से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी। उस समय प्रदेश का लिंगानुपात चिंता का विषय था, लेकिन निरंतर जागरूकता और सामाजिक प्रयासों से इसमें उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेटियों को अवसर दिए गए तो उन्होंने अपनी प्रतिभा और क्षमता को हर क्षेत्र में सिद्ध करके दिखाया। खेल के मैदान से लेकर सेना, विज्ञान, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन और राजनीति तक हर क्षेत्र में हरियाणा की बेटियों ने अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जब बेटियों को अवसर मिलता है तो वे उस विश्वास को और ऊंचा करने का कार्य करती हैं। बेटियां हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं, यह उन्होंने अपनी उपलब्धियों से सिद्ध किया है।
डिजिटल युग में महिला जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी भी बढ़ी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तकनीक और सोशल मीडिया ने जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच संवाद की पूरी तस्वीर बदल दी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनप्रतिनिधि अपनी बात कुछ ही क्षणों में लाखों लोगों तक पहुंचा सकते हैं। लेकिन हर शक्ति के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि तथ्यहीन सूचनाएं, गलत सूचनाओं का प्रसार, ऑनलाइन दुर्व्यवहार और डिजिटल हिंसा आज नई चुनौतियां हैं। इसलिए महिला जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे तकनीक को केवल संवाद का माध्यम न बनाकर जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रभावी माध्यम बनाएं तथा ऐसा सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार करने में योगदान दें, जहां हर महिला निर्भय होकर अपनी बात रख सके।
‘चेंज मेकर’ की भावना के साथ विधायी अनुभवों और नवाचारों को अपनी-अपनी विधानसभाओं तक ले जाएं महिला विधायक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘चेंज मेकर’ का संदेश तभी सार्थक होगा, जब कार्यशाला में हुए विचार-विमर्श का प्रभाव नीतियों और जनजीवन में दिखाई दे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला जनप्रतिनिधियां यहां प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने राज्यों में प्रभावी रूप से लागू करेंगी और लोकतंत्र को अधिक संवेदनशील, समावेशी एवं परिणामकारी बनाने में योगदान देंगी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी महिला जनप्रतिनिधियों को सफल कार्यशाला के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं की आवाज केवल आवाज नहीं, बल्कि जनमन का विश्वास है। महिलाएं अपनी पहचान के साथ भारत की नई पहचान बनाने की क्षमता रखती हैं और परंपरा को साथ लेकर भविष्य की ओर बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. राहटकर ने कहा कि दो दिवसीय ‘She Is A Change Maker’ कार्यक्रम का उद्देश्य महिला जनप्रतिनिधियों की नेतृत्व क्षमता और प्रभावी जनप्रतिनिधित्व को सशक्त करना है। कार्यक्रम में केंद्र शासित प्रदेश सहित करीब 22 राज्यों की महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर महिला केंद्रित कानून, आर्थिक सशक्तिकरण, गवर्नेंस, लीडरशिप और पब्लिक रिप्रजेंटेशन जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने महिला विधायकों से कार्यक्रम से मिले ज्ञान और अनुभवों को अपने राज्यों में लागू करने तथा बने नेटवर्क को सक्रिय रखते हुए महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व सुशासन और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा
जल्द लॉन्च होंगी 5 नई बाइक, बजाज पल्सर NS200 और RS200 से लेकर हार्ले-डेविडसन Sprint 440 तक पर नजर
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं: महिला सशक्तिकरण और रूढ़ियों को तोड़ने पर कुब्रा सैत की बेबाक राय
अंकिता भंडारी केस : इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में रिहा, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति का कर रहे विरोध

पीएम मोदी एशियाई खेल 2026 के भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

सौरव दास और आशुतोष की न्यायिक हिरासत पर भड़के दिपके, बोले- देश में तिरंगा लहराना अपराध है क्या?
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 15/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope