• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अयोध्या मंदिर में भगवान श्रीराम के विराजमान होने से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के मन की बात होगी पूरी : मनोहर लाल

With the presence of Lord Shri Ram in Ayodhya temple, the wishes of crores of people of the country and the world will be fulfilled: Manohar Lal - Chandigarh News in Hindi

-अयोध्या में 22 जनवरी को पूरे देश में होगा दीपावली जैसा महोत्सव, प्रदेशवासी 9 फरवरी को कर सकेंगे श्री रामलला के दर्शन चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान होने से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के मन की बात पूरी होगी। इस दिन का इंतजार पिछले 500 सालों से किया जा रहा था। इस इंतजार की घड़ियां 22 जनवरी, 2024 को भगवान श्रीराम के घर पहुंचने पर पूरी हो जाएंगी। इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र है। उनके प्रयासों से ही करोड़ों लोगों की मनोकामना पूर्ण हो पाई है। मुख्यमंत्री रविवार को जिला कुरुक्षेत्र में हरियाणा कला परिषद के परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कला परिषद के सभागार में नगर निगम पार्षद एवं नगर परिषद चेयरमैन के प्रशिक्षण शिविर का दीपशिखा प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सभी नागरिकों को भगवान श्रीराम के घर आने की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 22 जनवरी को करोड़ों लोग दीपावली जैसा उत्सव मनाएंगे। इस पावन पर्व को लेकर करोड़ों लोगों के जहन में उत्साह और उमंग साफ देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने के लिए सभी की ड्यूटियां और दिन निर्धारित किया गया है। इस कड़ी के तहत 9 फरवरी को हरियाणा का दिन तय किया गया है। इस दिन प्रदेशवासी भगवान श्रीराम लला के दर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और अधूरे पड़े विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि के अंदर पूरा करने के साथ-साथ विकास कार्यों की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-With the presence of Lord Shri Ram in Ayodhya temple, the wishes of crores of people of the country and the world will be fulfilled: Manohar Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, chief minister manohar lal, ayodhya, lord shri ram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved