• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस सरकार आने पर फरीदाबाद में लग रहे 5 टोल खत्म करेंगे, पलवल और गुड़गाँव तक मेट्रो को ले जाएंगे : भूपेन्द्र हुड्डा

When Congress government comes, we will end 5 tolls in Faridabad, take metro to Palwal and Gurgaon: Bhupendra Hooda - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। तिगांव में आयोजित जनआक्रोश रैली से पहले आज सुबह से हो रही बारिश और कड़ाके की सर्दी के बावजूद लोगों की भारी हाजिरी को देखकर गदगद हुए हुड्डा ने कहा कि ये साफ संकेत है कि हरियाणा में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की होगी। फरीदाबाद से उठी बदलाव की आवाज़ पूरे प्रदेश में जायेगी। रैली को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भी संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद शहर को पूर्व प्रधानमन्त्री नेहरु जी ने ये सोचकर बसाया था कि ये देश का पहला इंडस्ट्रियल टाउन होगा। हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में फरीदाबाद को आगे ले जाने के लिये बहुत से कार्य किये। लेकिन मौजूदा सरकार के 9 वर्षों में फरीदाबाद को फकीराबाद कहा जाने लगा। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी सरकार ने 9 साल में फरीदाबाद के लिये कोई एक काम किया हो तो बताए। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि 9 साल में फरीदाबाद की जनसंख्या तो बढ़ी, लेकिन कोई एक नया कॉलेज नहीं खुला। इतना ही नहीं, सरकार 5 तरफ से फरीदाबाद में टोल वसूल रही है लेकिन यहाँ के लिए कोई काम नहीं कर रही। उनकी सरकार के समय बनी मेट्रो जहाँ छोड़ी थी वहीँ खड़ी है, उसके आगे एक नया खंबा नहीं बना। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर फरीदाबाद में जो 5 टोल लग रहे हैं उनको खत्म करेंगे और मेट्रो को पलवल व गुड़गाँव तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों की पेंशन 6000 महीना करने और जिनकी पेंशन काटी गयी है उसे दोबारा शुरु करने का वादा किया। हुड्डा ने कहा कांग्रेस सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर, कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेगी। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। गरीब परिवारों के लिए 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, मकान बनवाएंगे, बच्चों के लिए स्कॉलरशिप योजना फिर लागू करेंगे और खाली पड़े 2 लाख पदों पर पक्की भर्ती शुरु करेंगे। हुड्डा ने कहा कि आज बेरोजगारी में पूरे देश में हरियाणा नंबर 1 है और हरियाणा में फरीदाबाद नंबर 1 पर है क्योंकि यहां के छोटे-छोटे उद्योग बंद हो गये। बेरोजगारी से हताश नौजवान नशे के चंगुल में फंस गए। आज नशे से सबसे ज्यादा मौत हरियाणा में हो रही है। अकेले सिरसा जिले में कितनी मौतें हुई सबको पता है। अपराध में हरियाणा टॉप राज्यों में शामिल है। रोज कहीं फिरौती मांगी जा रही है तो कहीं लूट और कत्ल हो रहे हैं। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार ने किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा, आम गरीबों को परिवार पहचान पत्र और पोर्टलों के झंझटों में फंसा दिया। लाखों गरीबों के राशन कार्ड, पेंशन काट दिए। यह ऐसी अजीब सरकार है जो लोगों से कहती है जो कोई शिकायत करके राशनकार्ड कटवायेगा उसे 500 रुपये इनाम मिलेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने बीजेपी सरकार के झूठे वायदों को गिनाते हुए जनता से पूछा कि इन्होंने एक भी वायदा पूरा किया हो तो जनता बताए। लोकसभा चुनाव सामने है। मोदी सरकार ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे। लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि 10 साल में 20 करोड़ रोजगार की बजाय केवल 7 लाख 30 हजार रोजगार दिये और नोटबंदी लागू करके 12 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया। देश भर में लाखों कारखाने, फैक्ट्री बंद हो गयी। अकेले फरीदाबाद में कई हजार फैक्ट्रियों में ताला लग गया। नोटबंदी की लाइनों में 168 लोगों की जान चली गई। लोगों को फैसला करना होगा कि क्या नोटबंदी से अमीरों का काला धन सफेद नहीं हुआ। फरीदाबाद की बात करते हुए उदयभान ने कहा कि हर व्यक्ति को छत देने का वादा करने वाली बीजेपी सरकार ने 5000 गरीब परिवारों के घर पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें उजाड़ दिया। पूरे प्रदेश में धड़ल्ले से अवैध माईनिंग, प्लॉटों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। ये आम गरीब, किसान, छोटे व्यापारी, कर्मचारी, महिला और युवा विरोधी सरकार है। लोगों ने इस जुमलेबाज सरकार से छुटकारा पाने का मन बना लिया है उन्हें बस चुनाव का इंतजार है।
सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली स्थल पर पहुंचे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का लोगों ने जोरदार नारे लगाकर स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत दीपेन्द्र हुड्डा को जनता ने दोनों हाथ उठाकर आश्वस्त किया कि इस बार फरीदाबाद की 9 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट कांग्रेस को जितायेगी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा इतिहास रचा है लोकसभा चुनाव में पूरा देश हरियाणा की तरफ देखेगा। आज हरियाणा के कोने-कोने से यही आवाज़ आ रही है कि बीजेपी जा रही है कांग्रेस सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वो प्रदेश है जहां सुबह उठते ही लोग राम का नाम लेते हैं। हम लेकर राम का नाम हरियाणा को सबसे आगे ले जाने का करेंगे काम।
उन्होंने कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय फरीदाबाद में हुए काम गिनाते हुए बताया कि बदरपुर फ्लाईओवर, सिक्स लेन मथुरा रोड, मेट्रो, बाईपास, आईएमटी की स्थापना, ईएसआई मेडिकल कॉलेज, वाईएमसीए यूनिवर्सिटी बनायी गयी। वहीं, भाजपा सरकार ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा तो की लेकिन स्मार्ट सिटी तो दूर, नरक सिटी बना दी। साफ-सफाई का इतना बुरा हाल है कि फरीदाबाद में बारिश नहीं भी होती है तो कश्तियां चलने लगती है। इस सरकार को फरीदाबाद में कोई काम करते नहीं देखा और मुख्यमंत्री को लोगों का सम्मान करते नहीं देखा। मेडिकल कॉलेज बनाना तो दूर अस्पताल के आगे की सड़क भी नहीं बनवाई। जिस तरह तिगांव में सड़कों का बुरा हाल उसी तरह पूरे प्रदेश में सड़कें जर्जर और खस्ताहाल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से दीपेंद्र हुड्डा की सेहत की चिंता करने की बजाय फरीदाबाद की सड़कों की सेहत की चिंता करने की अपील की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री यहां के प्रदूषण, सीवरेज, पीने के पानी, फरीदाबाद के लोगों को जो महंगाई सता रही है उसकी चिंता करें।
बीजेपी-जेजेपी के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर रोज एक नया घोटाला उजागर हो रहा है। गरीबों की कॉलोनियों को उजाड़ा जा रहा है लेकिन अरावली की जमीनों को बड़े उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। अवैध खनन घोटाला, शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, भर्ती घोटाला समेत कई दर्जन घोटाले इस सरकार ने अंजाम दे डाले। फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला कर दिया। कागजों पर ही काम हो गया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी ने 2019 के चुनाव में 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन देने का नहीं बल्कि प्रदेश को लूटने और कौन किस महकमे से ज्यादा लूट करेगा इस बात का समझौता किया था।
जनआक्रोश रैली का आयोजन पूर्व विधायक ललित नागर ने किया था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक आफताब अहमद, विधायक राव दान सिंह, विधायक धर्मसिंह छोक्कर, विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, विजय प्रताप, लखन सिंगला, गफ्फार कुरैशी, इसराइल, जेपी नागर, गुलशन बग्गा, योगेश गौड़, मनोज नागर, अभिलाष नागर, गिरीश भारद्वाज, ठाकुर राजा राम, अनिल नेता, नितिन सिंगला, जगन डागर, विजय दायमा, कृष्ण अत्री, सुमित, नीरज गुप्ता, रेनू चौहान, मुकेश शर्मा, विकास वर्मा, प्रदीप धनखड़, पूर्व चेयरमैन संजय कौशिक, संजय सोलंकी, विनय राठौर, राजकुमार शर्मा, युद्धवीर झा, गंगा राम, पूर्व चेयरमैन बालकृष्ण वशिष्ठ, राजेंद्र बामला समेत महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, NSUI, फ्रन्टल संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारी, जिलों के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When Congress government comes, we will end 5 tolls in Faridabad, take metro to Palwal and Gurgaon: Bhupendra Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, public outcry rally, haryana, mp deependra hooda, former chief minister bhupendra singh hooda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved