• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की स्थापना और संचालन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए : नायब सिंह सैनी

The process of setting up and operating Haryana Startup Fund of Funds should be taken forward: Nayab Singh Saini - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में प्रस्तावित हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स (FoF) को लेकर सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 हजार करोड़ रुपये के कोष के साथ प्रस्तावित फंड को क्रियान्वित करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई तथा प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार हो रही प्रगति को देखते हुए स्टार्टअप्स को उनके विकास के विभिन्न चरणों में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए एक मजबूत वित्तीय तंत्र तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप्स की सफलता में समय पर पूंजी की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण कारक है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की स्थापना और संचालन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फंड प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, निजी पूंजी को आकर्षित करने तथा हरियाणा से उभर रहे उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने फंड को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने और इसके निर्धारित उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान हरियाणा वेंचर कैपिटल फंड को लेकर भी कई पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डॉ. यश गर्ग, सीए रश्मी खेतरपाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The process of setting up and operating Haryana Startup Fund of Funds should be taken forward: Nayab Singh Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana startup fund of funds, nayab singh saini, startup ecosystem haryana, 2000 crore fof, haryana venture capital, entrepreneurship development, startup haryana, haryana secretariat review meeting, special news chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved