• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अम्बाला छावनी में स्थानांतरित हुए उप-श्रम आयुक्त कार्यालय का जल्द होगा उद्घाटन : अनिल विज

The office of the Deputy Labour Commissioner shifted to Ambala Cantonment will be inaugurated soon: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने उप-श्रम आयुक्त का कार्यालय अम्बाला छावनी में स्थानांतरित होने के मामले में कहाकि यह बहुत बड़ी बात है कि उप-श्रम आयुक्त का कार्यालय पंचकूला से अंबाला छावनी स्थानांतरित कर दिया गया है।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कार्यालय के सेटअप के लिए नगर परिषद, अम्बाला सदर में दो कमरे लिए है और उम्मीद है कि इस सप्ताह या अगले सप्ताह इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा और स्थाई जगह/कार्यालय भी बनाया जाएगा। इससे, आसपास के छह-सात जिलों के श्रमिकों व उद्योग मालिक पंचकूलों के बजाए अम्बाला छावनी में लेबर कोर्ट में आएंगे और अम्बाला को इससे ज्यादा फायदा होगा कि यहां पर ही उनका काम हो जाएगा।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी के शाहपुर में 13 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल (आईडीटीआर) बनाया जा रहा है जिसका अशोक लीलेण्ड से एमओयू हो गया है, यहां पर हर तरह के सर्टिफिकेट दिए जाएंगे और उसके मुताबिक ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां पर रहने के लिए एक होस्टल भी बनाया जा रहा है जिसमें मैस, योगा हाल का प्रावधान भी होगा। ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में हर साल लगभग दो हजार लोग नए लाइसेंस बनवा सकेंगे व लगभग 20 हजार रिन्यू हो सकेंगे।
वहीं, भाजपा द्वारा हर साल तिरंगा अभियान मनाने के प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा व अन्य कार्यक्रम तिरंगे के सम्मान में आयोजित किए जाते हैं। वहीं, श्रम मंत्री अनिल विज ने ईएसआई नर्सों को नर्सिंग आफिसर रैंक देने के सवाल पर कहा कि जब वह स्वास्थ्य मंत्री थे तब भी नर्सिंग स्टाफ को सिन्योरिटी पर नर्सिंग आफिसर का रैंक दिया था।
इसी तरह, अब ईएसआई नर्सों को नर्सिंग आफिसर का रैंक दिया जा रहा है। एक अन्य प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल तो हर चीज का विरोध करते हैं, वो हवा व पानी का भी विरोध करते है, यह उनकी आदत का हिस्सा बन चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The office of the Deputy Labour Commissioner shifted to Ambala Cantonment will be inaugurated soon: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij labour minister, haryana deputy labour commissioner office, shifting panchkula to ambala cantonment, administration relocation, special news chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved