• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिशन चंद्रयान 3 में शामिल हरियाणा के वैज्ञानिकों को राज्यपाल ने दी बधाई

The Governor congratulated the scientists of Haryana involved in Mission Chandrayaan 3 - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों के साथ-साथ इस ऐतिहासिक सफलता से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को भी हार्दिक मुबारकबाद और शुभकामनाएं प्रदान की हैं। राज्यपाल ने यह उद्गार चंद्रयान 3 की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाले हरियाणा के वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए उन्हें दूरभाष पर मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए व्यक्त किया। बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा प्रदेश के करनाल जिले के दंपति वैज्ञानिक दीपांशु व ऐश्वर्या अंबाला जिले की वैज्ञानिक बहू आरुषि भिवानी जिले के वैज्ञानिक देवेश कुमार फतेहाबाद जिले के वैज्ञानिक आदित्य सेठी हिसार जिले के युवा वैज्ञानिक यज्ञ मलिक दादरी जिले से वैज्ञानिक कविता और अमित शर्मा जींद जिले के वैज्ञानिक प्रवीण मोर को इस ऐतिहासिक सफलता में दिए गए भूतपूर्व बेमिसाल योगदान के लिए हार्दिक मुबारक बाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ! हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत के यशस्वी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के अवसर पर मिशन और इसरो के वैज्ञानिकों के सम्मान में लिए गए दोनों गौरवशाली निर्णय का हृदय से स्वागत करते हुए कहा कि इससे हमारे देशवासियों और वैज्ञानिकों का गौरव बढ़ा है।
उन्होंने हरियाणा के वैज्ञानिकों से कहा कि आपके त्याग समर्पण कड़ी मेहनत और बहुआयामी प्रतिभा ने भी राष्ट्र का विश्व में गौरव बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ पूरा राष्ट्र आप पर गर्व करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Governor congratulated the scientists of Haryana involved in Mission Chandrayaan 3
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana governor, bandaru dattatreya, extended congratulations, best wishes, scientists, isro, historic success, chandrayaan-3, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved