• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभी तक भाजपा के 34 लाख नए सदस्य बन चुके : पंडित मोहन लाल बड़ौली

So far 34 lakh new members have been made in BJP: Pandit Mohan Lal Baroli - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोरशोर से चल रहा है। हर दिन पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या बढ़ रही है। 15 दिसंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान के दौरान अभी तक 34 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार से भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया गया है। पहले दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सक्रिय सदस्य बनाया है और साथ ही भाजपा के सभी विधायकों और मंत्रियों को भी सक्रिय सदस्य बनाया गया है।
सक्रिय सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि साधारण सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान दोनों एक साथ चलेंगे। हमारा लक्ष्य 50 लाख साधारण सदस्य और 50 हजार सक्रिय सदस्य बनाना है। इस टारगेट को 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान लाखों लोगों ने और परिवारों ने भाजपा का सदस्य बनकर देशहित में अपना योगदान दिया है। दिन प्रतिदिन भाजपा परिवार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सक्रिय सदस्य बनाया गया है। मोहन लाल कौशिक ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता 50 सदस्य बनाएगा वही सक्रिय सदस्य बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सक्रिय सदस्य बनकर देश को मजबूती देने का काम करें।

कार्यकर्ता ही हमारी शक्तिः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की उपस्थिति में भाजपा परिवार का सक्रिय सदस्य बनकर प्रदेश में सक्रिय सदस्य अभियान की शुरुआत की। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा जिसमें देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और सामर्थ्य हैं। भाजपा के कार्यकर्ता अपने बूथ या विधानसभा क्षेत्र में 50 नए सदस्यों को पंजीकृत कर सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। सक्रिय सदस्य बनने पर ही कार्यकर्ताओं को मंडल, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर सेवा का अवसर मिलने वाला है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के सभी परिवारजनों से आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरम्भ किए गए इस विशेष अभियान से जुड़ें और ’विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-So far 34 lakh new members have been made in BJP: Pandit Mohan Lal Baroli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bharatiya janata party, membership campaign, bjp, state president pandit mohan lal baroli, haryana, chief minister naib singh saini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved