• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में धान घोटाले लगातार बढ़ रहे हैं, सरकार खामोश है: कुमारी सैलजा

Paddy scams are continuously increasing in Haryana, the government is silent: Kumari Selja - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं। अब धान खरीद में घोटाला सामने आ रहा है। हाल ही में एक और मामले में भौतिक सत्यापन के दौरान हजारों मीट्रिक टन धान रिकॉर्ड से गायब होने का मामला सामने आया है। यह कोई अकेली घटना नहीं, बल्कि प्रदेशभर में हो रहे लगातार धान घोटालों की एक कड़ी है। सांसद ने कहा कि यह स्पष्ट है कि हरियाणा में धान घोटाले जगह-जगह हो रहे हैं और सरकार पूरी तरह से खामोश है। किसानों की मेहनत का अनाज भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, मगर न कोई जवाबदेही तय होती है और न ही दोषियों पर कार्रवाई। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार से सवाल पूछा है कि इन धान घोटालों के पीछे जिम्मेदार लोग कौन हैं? अब तक कितने अधिकारियों व मिल मालिकों पर कार्रवाई हुई? किसानों के अनाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए? क्या सरकार सीबीआई या न्यायिक जांच से डर रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। किसानों द्वारा पैदा की गई फसल कुछ चुनिंदा अधिकारियों की शह पर लूटी जा रही है। सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर जनता की कमाई और किसानों की उपज किसकी जेब में जा रही है। उन्होंने कहा कि धान घोटाला कई दिनों से सुर्खियों में है।
मीडिया में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक करोड़ों रुपयों के घोटाले का अंदेशा जताया जा रहा है, मगर हैरानी की बात है कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले पर चुप है। सरकार या संबंधित विभाग के किसी अधिकारी ने कोई जवाब नहीं दिया है। सरकार की यह चुप्पी इस बात का प्रमाण है कि भ्रष्टाचार को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस पूरे प्रकरण पर सरकार को जल्द से जल्द जांच करवानी चाहिए ताकि इस घोटाले के पीछे जो भी लोग है, उन्हें जनता के बीच बेनकाब किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Paddy scams are continuously increasing in Haryana, the government is silent: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, haryana bjp scams, paddy procurement scam, missing metric tons paddy, physical verification, corruption allegation, series of scams, political news, कुमारी सैलजा, धान खरीद घोटाला, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved