• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेलों की अनदेखी पर मंत्री अनिल विज का तंज, बोले- दीपेंद्र हुड्‌डा को अपना चश्मा बदलवा लेना चाहिए

Minister Anil Vij taunted the neglect of sports, saying Deepender Hooda should get his glasses replaced - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के पंजाब दौरे को लेकर दिए बयान पर कड़ा पलटवार किया और कहा कि “मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में भी है और हरियाणा में भी है, वह दोनों जगह का ठीक इंतजाम कर रहे हैं। हरियाणा को वह तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं और पंजाब से गली-सड़ी सरकार को उखाड़कर वहां पर कमल के फूल वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं”।
विज आज यहां मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। वहीं, सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के आरोप कि हरियाणा में खेलों को बढ़ावा नहीं देने के आरोपों पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि “आरोप लगाने वाले आरोप लगाते रहते है, लेकिन सच्चाई खुद उसका जवाब दे देती है।
मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने अपने राज मे क्या किया जबकि उन्होंने भाजपा की सरकार में अम्बाला में ही फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम बनाया, अंतरराष्ट्रीय स्तर का ऑल वैदर स्वीमिंग पूल बनाकर दिया, जिम्नास्टिक हॉल और बैडमिंटन हॉल बनाकर दिए। मंत्री विज ने तंज कसा कि दीपेंद्र हुड्डा को अपनी आंख का चश्मा किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर बदलवा लेना चाहिए ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minister Anil Vij taunted the neglect of sports, saying Deepender Hooda should get his glasses replaced
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, deepender hooda, nayab singh saini, haryana punjab politics, haryana energy minister, bjp vs congress haryana, punjab bjp strategy, aap punjab government attack, special news chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved