• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा से बिहार तक NIA की बड़ी कार्रवाई : अवैध गोला-बारूद तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, दिल्ली ब्लास्ट केस से भी जोड़कर जांच

Major NIA action from Haryana to Bihar: Crackdown on illegal ammunition smuggling network, investigation also linked to Delhi blast case - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में एक साथ छापेमारी कर अवैध हथियार एवं गोला-बारूद तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने कुल 22 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह मामला उत्तर भारत में फैले उन गिरोहों से जुड़ा है जो लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का हिस्सा रहे हैं। आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका NIA के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह हथियार तस्करी गिरोह किसी बड़े आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने की साजिश का हिस्सा हो सकता है। कई संदिग्धों के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य हासिल किए जा रहे हैं। एजेंसी पूरे नेटवर्क के मॉड्यूल को खंगालने में जुटी है।
दिल्ली ब्लास्ट केस से भी जुड़ रहे कनेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस टेरर कॉन्सपिरेसी केस में NIA छापेमारी कर रही है, वही जांच दिल्ली के लाल किले के पास हुए हालिया ब्लास्ट से भी जुड़ रही है। जांच टीम को कुछ ऐसे सुराग मिले हैं, जिनसे दोनों मामलों के बीच संभावित लिंक तलाशे जा रहे हैं। एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि ब्लास्ट केस के आरोपियों का इस हथियार तस्करी नेटवर्क से कोई सीधा या परोक्ष संबंध तो नहीं है।
उत्तर भारत में फैला तस्करी का जाल
जांच में सामने आया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक अपना नेटवर्क संचालित करता था। तस्करी के माध्यम से हथियारों की सप्लाई कई स्तरों पर होती थी। यह समूह काफी समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और इसे एक संभावित आतंकी मॉड्यूल के रूप में देखा जा रहा है।
हरियाणा, यूपी और बिहार में एक साथ छापे NIA अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार में 22 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। यूपी से बिहार के कई हिस्सों में हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
एजेंसी जल्द पूरे मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major NIA action from Haryana to Bihar: Crackdown on illegal ammunition smuggling network, investigation also linked to Delhi blast case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major nia action, haryana to bihar, crackdown, delhi blast case, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved