• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी राज में आर्थिक और आध्यात्मिक शक्ति के रूप में उभर रहा भारत: नायब सैनी

India emerging as economic and spiritual power under Modi rule: Naib Saini - Chandigarh News in Hindi

- अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी के लिए रोहतक में रखा सम्मान समारोह चंडीगढ़। भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में आध्यात्मिक शक्ति के रूप में उभरा है। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा है और राम ने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोया है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सैनी रोहतक के मदन लाल ढींगरा मैदान में प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। यह समारोह अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में रखा गया था। यहां बोलते हुए सैनी ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार की नदियां बहती थी और पर्ची-खर्ची के चलते नौकरियों की बोली लगती थी। वहीं सैनी ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। सम्मेलन में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदियों से चली आ रही समस्याओं का समाधान किया है। 500 साल से दुनिया के सनातनी भव्य मंदिर में राम लला के विराजमान होने का इंतजार कर रहे थे। भारतवासियों के इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम भव्य और दिव्य मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनें हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के लिए आभार जताया।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत के उत्थान और समृद्धि के लिए काम किया जा रहा है। काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर और केदारनाथ में मंदिर परिसर के निर्माण से यह स्पष्ट है कि हमारी संस्कृति का परचम अब दुनिया में लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद रूपी अलख जगाने का परिणाम है कि भारतीय राजनीति की दिशा और दशा बदली है। धर्मनिरपेक्षता की आड़ में जो विपक्ष के नेता राम का नाम लेने से कतराते थे आज वे मंदिरों की घंटियां बजा रहे हैं और सरयू में स्नान करने लगे हैं। श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में प्राचीन धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत रहे मंदिरों को जीर्णोंद्धार कर उन्हें अपनी पुरानी गरिमा वापस दिलाकर देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पटकथा लिखी है। सांस्कृतिक समृद्धि से विश्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को विश्वगुरू की दृष्टि से देखने लगी है।
नायब सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की हैं जिनसे गरीबों को लाभ मिल रहा है। गरीब परिवार मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं के जरिए समाज की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान और चिरायु योजना ने गरीबों को बीमारी के समय खर्चें की चिंता से मुक्त किया है। अब गरीब व्यक्ति 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार में बिना पर्ची और खर्ची के एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार का लक्ष्य हर वर्ग को समृद्ध और मजबूत करना है। कांग्रेस सरकार में फसल खराब होने पर ठीक से मुआवजा नहीं दिया जाता था, जबकि मनोहर सरकार ने किसानों का उचित मुआवजा दिया और अनेकों ऐसी योजनाएं बनाई जिससे किसान समृद्ध हो रहे हैं।
ईडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि यह बेमेल गठबंधन है जो जल्द ही बिखर जाएगा। केजरीवाल को घेरते हुए श्री सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को हरियाणा में कोई पूछने वाला नहीं है। केजरीवाल जब रोहतक आए तो लोगों ने विरोध किया था। एसवाईएल पर केजरीवाल दोहरी राजनीति कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार का चरित्र और चेहरा सभी के सामने हैं कि कैसे भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी के मंत्री, सांसद जेल में है।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा से देश को राममय किया है। आने वाली पीढ़ी भगवान राम के आदर्श पर चलते हुए विकसित भारत में सहयोगी बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। देश और प्रदेश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। लोकसभा चुनाव में जनता जर्नादन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम पर हरियाणा की दस की दस लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा और तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से जीतकर तीसरी बार मनोहर सरकार बनेगी। इस मौके पर विधायक सोमवीर सांगवान, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका भी उपस्थित रहे।

मन की बात कार्यक्रम हर भारतवासी के लिए प्रेरणादायी: नायब सैनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नासब सैनी ने रविवार को रोहतक के गढ़ी-सांपला के चिड़ी गांव में स्थित बूथ नंबर 9 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 109वें संस्करण को लाइव सुना। मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात सदैव ही हमें समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम हर भारतवासी के लिए प्रेरणादायी है। हर माह होने वाले ‘‘मन की बात कार्यक्रम’’ से सभी को एक नई उर्जा मिलती है। इस मौके पर विधायक सोमवीर सांगवान, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India emerging as economic and spiritual power under Modi rule: Naib Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bjp, haryana, state president, naib saini, prime minister narendra modi, ayodhya, lord ram temple, pran pratistha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved