• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय स्तर के शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन की मेजबानी करेगी हरियाणा विधानसभा

Haryana Vidhan Sabha will host national level urban local body conference - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। लोकसभा सचिवालय ने राष्ट्रीय स्तर के शहरी स्थानीय निकायों के सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा विधान सभा को सौंपी है। लोकसभा ने इसके लिए हरियाणा विधान सभा को बाकायदा पत्र लिखकर इस सम्मेलन के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के लिए कहा है। शहरी स्थानीय निकायों की राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम में होनी तय हुई है। कॉन्फ्रेंस का आयोजन लोकसभा और हरियाणा विधानसभा सचिवालय के संयुक्त तत्त्वावधान में होगा। हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस आयोजन को गंभीरता से लेते हुए इसके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश जारी किए हैं। इस सिलसिले में लोक सभा, विधान सभा सचिवालय, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और गुरुग्राम जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस बारे में विधान सभा सचिवालय ने हरियाणा सरकार को भी सूचित कर दिया है। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पालिकाओं तथा अन्य शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Vidhan Sabha will host national level urban local body conference
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana legislative assembly, lok sabha secretariat, national level conference, urban local bodies, hosting responsibility, formal letter, proper arrangements, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved