• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा नॉन स्टॉप आगे बढ़ रहा है : बड़ौली

Haryana is moving ahead non-stop under the leadership of Chief Minister Naib Singh Saini: Baroli - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने नायाब फैसलों से हर वर्ग को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नायब सरकार जनहित में नई नीतियां बनाकर प्रदेश के विकास और जनकल्याण के निर्णय ले रही है। बड़ौली ने कहा कि प्रदेश की नॉनस्टॉप सरकार ने एचएसएससी के माध्यम से होने वाली ग्रुप-डी भर्ती के 7596 पदों में से डीएससी और ओएससी के लिए 1209 पद आरक्षित कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है जोकि स्वागत योग्य है। नायब सरकार के इस नायाब फैसले के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार, ग्रुप-डी भर्ती में वंचित अनुसूचित जातियों (डीएससी) के लिए 605 पद और अन्य अनुसूचित जातियों (ओएससी) के लिए 604 पद आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया भी सीईटी स्कोर के आधार पर मेरिट और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए की जाएगी। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास“ के विजन को साकार करता है। बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा नॉन स्टॉप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा परिवारवाद, क्षेत्रवाद जैसी कई बीमारियों से ग्रस्त था। युवाओं को लगता था कि नौकरियां नेताओं के चक्कर काटने से मिलती है।बड़ौली ने कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनी और युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरियां देने काम किया गया जो लगातार जारी है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की पारदर्शी नीतियों का परिणाम है कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को नौकरियां मिल रही है। भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति के जीवन को बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा गति से बिना भेदभाव किए प्रदेश का विकास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana is moving ahead non-stop under the leadership of Chief Minister Naib Singh Saini: Baroli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bjp, state president pandit mohan lal baroli, chief minister naib singh saini\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved