• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा सरकार बेरोजगारी और अपराध पर अंकुश लगाएः बजरंग गर्ग

Haryana government should curb unemployment and crime: Bajrang Garg - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवाला पिटा हुआ है। प्रदेश में ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन व्यापारी, उद्योगपति, आम जनता और महिलाओं के साथ घटना ना घटती हो। काफी दिनों से अपराधियों द्वारा हरियाणा में लूटपाट, फिरौती व हत्याओं की अनेकों घटनाएं की जा रही हैं। इससे जनता में भय का माहौल है। गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने के कारण लगातार हरियाणा में व्यापार और उद्योग पिछड़ता जा रहा है। इससे हरियाणा में बेतहाशा बेरोजगारी बढ़ी है। आज बेरोजगारी में हरियाणा अव्वल स्थान पर है। सरकार को अपराध व बेरोजगारी पर अंकुश लगाने के लिए जरूरत है। सरकार को हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि सरकार उद्योगपति को बिजली के बिलों में 50 प्रतिशत सब्सिडी दे और उद्योग लगाने के लिए सस्ती जमीन देने के साथ-साथ इन्सेक्ट्री राज से मुक्ति दे। जो भ्रष्ट अधिकारी पैसे खाने के चक्कर में व्यापारी और उद्योगपतियों को नाजायज तंग करते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें ताकि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा मिल सके। व्यापार मंडल में लक्ष्मीनारायण गुप्ता संरक्षक बनेः
गर्ग ने कहा है कि व्यापार मंडल का प्रदेश में विस्तार किया गया है। इसमें व्यापार मंडल का प्रदेश संरक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्ता और प्रदेश उप प्रधान धर्मवीर मलिक पानीपत, प्रदेश महासचिव रमेश खुराना रोहतक, प्रदेश प्रचार सचिव नीरज गुप्ता फरीदाबाद, प्रदेश सचिव रामकुमार सैनी टोहाना, सुरेश गर्ग पानीपत, प्रदेश संगठन मंत्री संजय गोयल घरौंडा, प्रदेश सह सचिव राजीव आनंद नीलोखेड़ी, घरौंडा शहरी प्रधान विजय जैन, तरावड़ी शहरी प्रधान शशिपाल मित्तल, मतलौडा शहरी प्रधान विजय छाबड़ा, प्रदेश टैक्स सलाहकार सीए पवन गिरधर हिसार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव अत्रि व कमलेश चहल रोहतक, कृष्ण बंसल डाबड़ा वाले व गिरिराज शर्मा हिसार को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana government should curb unemployment and crime: Bajrang Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, unemployment and crime, bajrang garg, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved