• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में बढ़ते जन असंतोष से भाजपा ने दबाया ‘पैनिक बटन’ : कुमारी सैलजा

Growing public discontent in Haryana has led to BJP pressing the panic button: Kumari Selja - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में लंबे समय से सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के प्रति जनता का भरोसा लगातार कमजोर हुआ है। बेरोजगारी, युवाओं में बढ़ता नशा, कानून-व्यवस्था की स्थिति और आम लोगों के रोजमर्रा के कामों में आ रही परेशानियों ने सरकार के दावों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पोर्टल व्यवस्था और जुमलेबाजी से परेशान प्रदेश की जनता अब घोषणाएं नहीं, बल्कि धरातल पर काम और अपनी समस्याओं का समयबद्ध समाधान चाहती है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा के भाजपा विधायकों की बैठक के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या भाजपा नेतृत्व को अब प्रदेश में बढ़ते जन असंतोष का एहसास होने लगा है। मौजूदा परिस्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि सरकार में ‘पैनिक’ की स्थिति है और इसी कारण शीर्ष नेतृत्व को विधायकों के साथ बैठकर हालात की समीक्षा करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता का टूटा हुआ भरोसा केवल बैठकों, प्रचार या बड़े-बड़े दावों से वापस नहीं आता। उसके लिए सरकार को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का वास्तविक समाधान करना पड़ता है।
सांसद ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न वर्ग अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं और सरकारी कर्मचारी भी आंदोलनों का रास्ता अपना रहे हैं। दूसरी ओर शहरों और नगरों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है, कई विकास कार्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रहे और आम नागरिक अपने काम करवाने के लिए परेशान हैं। सरकार को यह समझना होगा कि शासन का अर्थ केवल पोर्टल बनाना और घोषणाएं करना नहीं, बल्कि लोगों को सुगम व्यवस्था देना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री विधायकों के साथ बैठक करें, इसमें किसी को आपत्ति नहीं हो सकती, लेकिन ऐसी बैठकों का परिणाम हरियाणा की जनता को धरातल पर दिखाई देना चाहिए। प्रदेश के युवाओं को रोजगार, महिलाओं और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल, नशे पर प्रभावी अंकुश, बेहतर कानून-व्यवस्था, कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान तथा गांवों और शहरों में विकास चाहिए। भाजपा सरकार को राजनीतिक दिखावे के बजाय जनहित के मुद्दों पर परिणाम देना चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का होता है और जनता का विश्वास केवल काम, पारदर्शिता और जवाबदेही से ही हासिल किया जा सकता है।
हरियाणा के खिलाड़ियों ने फिर बढ़ाया देश का मानः
कुमारी सैलजा ने हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए कहा कि हरियाणा की मिट्टी ने एक बार फिर साबित किया है कि वह केवल खिलाड़ी नहीं, बल्कि देश के लिए पदक विजेता तैयार करती है। एशियन गेम्स में भारत के 85 पदकों में 31 पदकों में हरियाणा के खिलाड़ियों की हिस्सेदारी रही। देश के 21 स्वर्ण पदकों में से 15 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने दिलाए। प्रदेश के लिए विशेष गर्व की बात है कि इन 31 पदकों में से 26 पदक बेटियों ने जीते।
सांसद ने कहा कि देश की आबादी में करीब दो प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले हरियाणा का भारत के कुल पदकों में लगभग 36 प्रतिशत योगदान प्रदेश की खेल प्रतिभा और खिलाड़ियों की मेहनत को दर्शाता है। हरियाणा के बेटे-बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि पर पूरे हरियाणा और देश को गर्व है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Growing public discontent in Haryana has led to BJP pressing the panic button: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, haryana bjp government criticism, rising unemployment haryana, youth drug addiction, law and order haryana, portal system complaints, public disillusionment, haryana congress politics, special news chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved