• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर दे रही बल : नायब सिंह सैनी

Government Emphasizing Provision of Technical Education to Students: Nayab Singh Saini - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवता एवं तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर बल दे रही है ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की मांग अनुसार दक्ष हो सके। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डाटा सिम खरीद को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री सोमवार को हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के उच्चतर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
*10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे 5 लाख टेबलेट*
मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टेबलेट दिए जाएगें। इनके लिए डाटा सिम की खरीद की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220वॉट की टयूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें 100एएच, 200एएच तथा 120एएच सहित 5 टाईप की बैट्रियों की खरीद शामिल हैं।

*एनएचएम के तहत 59 एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस सेवाओं की मंजूरी*
हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री ने हैफेड द्वारा संचालित असंध शुगर मिल के वार्षिक ओवरहॉलिंग, मरम्मत, रखरखाव एवं सामान सहित एक साल के लिए 11.90 करोड़ रुपए में चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में नेशनल हैल्थ मिशन के तहत दक्षिण जॉन के लिए 33 तथा नोर्थ जॉन के लिए 26 एडवासं लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों को देने के लिए मंजूरी प्रदान की गई।
एचपीपीसी बैठक में लगभग 90 करोड़ रुपए से अधिक के सेवा कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, निदेशक सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग तथा एमडी एचवीपीएन डा. आदित्य दहिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government Emphasizing Provision of Technical Education to Students: Nayab Singh Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayab singh saini, haryana cm, haryana government, technical education, quality education, student tablets, 5 lakh tablets, data sim, digital education haryana, hppc meeting, high powered purchase committee, mahipal dhandha, aarti singh rao, nhm haryana, advanced life support ambulance, hafed, asandh sugar mill, haryana education news, haryana news, digital india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved