• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

Digvijay Chautala Raises Youths Voice by Joining Parliament March in Delhi - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सोमवार को जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भारी संख्या में जेजेपी व इनसो कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचे और उन्होंने ‘चलो संसद’ मार्च का समर्थन करते हुए युवाओं की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आह्वान पर देशभर से भारी संख्या में हर वर्ग के लोग दिल्ली पहुंचे है और सब एकजुट होकर अहंकार में डूबी भाजपा सरकार से अपना हक मांग रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग से किलाबंदी करके युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है और सरकार को लाखों लोगों की भावनाएं सुननी ही पड़ेगी। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार की खराब व्यवस्था के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजन व देशवासी सरकार से भीख नहीं बल्कि न्याय मांग रहे है। हरियाणा में एचटेट परीक्षा पर फिर उठे सवाल, दिग्विजय ने सीएम से की जांच की मांग
इससे पहले जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा में एक बार फिर से एचटेट परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी खामी को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि जहां देशभर में नीट परीक्षा व अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की खामियों के चलते युवा परेशान है तो वहीं हरियाणा में एचटेट परीक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं निरंतर सामने आ रही है। एक वीडियो संदेश के जरिए दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला डालते हुए कहा कि नियमानुसार सीसीटीवी के जरिए परीक्षा परिणाम की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए, लेकिन ये सामने आ रहा है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जहां परीक्षा परिणाम तैयार होते है, वहां सीसीटीवी के डाटा को डिलीट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश अनुसार पिछले तीन महीनों का सीसीटीवी डाटा रखना अनिवार्य होता है, लेकिन बोर्ड इन नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है। दिग्विजय ने कहा कि एक पूरा तंत्र मिलकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना पर्ची बिना खर्ची का नाटक करने की बजाय भाजपा सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए और जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Digvijay Chautala Raises Youths Voice by Joining Parliament March in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: digvijay chautala, jjp, inso, chalo sansad march, jantar mantar protest, sonam wangchuk, youth protest, education reform, haryana htet, htet exam, cctv data, haryana education board, examination irregularities, student justice, delhi protest, indian politics, jjp news, haryana news, parliament march, political news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved