• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’

Deepender Hooda said about Rahul Gandhis Chandigarh visit, Organization expansion possible in Haryana - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज एक दिवसीय चंडीगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का बयान आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी चंडीगढ़ आ रहे हैं और जल्द ही हरियाणा में संगठन का विस्तार होने की उम्मीद है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर संगठन सृजन की एक मुहिम चल रही है और उस मुहिम के तहत हरियाणा को तीसरे प्रदेश के तौर पर चयनित किया गया है। इसी के चलते राहुल गांधी आज चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ हमारे संगठन महासचिव और हमारे प्रभारी भी मौजूद होंगे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस के हरियाणा के नेताओं के मन में एक बात रहती थी कि संगठन बनना चाहिए और विस्तार होना चाहिए। मुझे लगता है कि आज होने वाली बैठक में उसके लिए सकारात्मक कदम उठाया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हरियाणा के अंदर कांग्रेस संगठन का विस्तार होगा।"
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सीजफायर को लेकर दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जहां तक डोनाल्ड ट्रंप की बात है, सीजफायर के मुद्दे पर उन्होंने 14 बार बयान दिया है। वह विश्व पटल पर बार-बार इस तरीके का बयान दे रहे हैं, जिसमें 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। जब वह हिंदुस्तान और पाकिस्तान को एक तराजू में तोलने की बात करते हैं। वह कभी कश्मीर की बात करते हैं, जिस पर कोई विवाद नहीं है। मैं उन्हें बता दूं कि कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा था और हमेशा रहेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "ट्रंप ने अपने बयान में एक बार भी आतंकवाद पर नहीं बोला। ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बढ़ाने की बात की और आईएमएफ की तरफ से एक अरब डॉलर के लोन देने की कार्रवाई की। पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ से किस प्रकार का इनाम दिया जा रहा है? पाकिस्तान वह देश है, जिसकी तरफ से आतंकवाद को पोषित किया जाता है और हिंदुस्तान वह देश है, जिसने लगातार आतंकवाद को सहा है और उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deepender Hooda said about Rahul Gandhis Chandigarh visit, Organization expansion possible in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, deepender hooda, rahul gandhi, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved