• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोरोना वायरस - हरियाणा में आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 अप्रैल तक का राशन वितरित

Corona virus - ration distributed to Anganwadi centers in Haryana till April 30 - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़ । हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग ने कोविड-19 के कारण बनी विकट परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों की सुविधा के लिए उन्हें आंगनवाड़ी केन्द्रों में रोज़ाना दिए जाने वाले पोषाहार के अनुसार 30 अप्रैल, 2020 तक का राशन वितरित कर दिया है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी वर्करों एवं हैल्परों द्वारा लाभार्थियों के घर-घर जाकर यह राशन वितरित किया गया है ताकि राज्य सरकार के सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के आदेशों का कड़ाई से पालन हो सके। उन्होंने कहा कि वितरित किए गए राशन में गेहूं, चावल, बेसन, सोयाबीन, चीनी, तेल और अन्य मसाले शामिल हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा राज्यभर में संबंधित जिला प्रशासन के सहयोग से आंगनवाड़ी वर्करों एवं हैल्परों के माध्यम से सैनेटरी नैपकिन, डाइपर, सेनेटाइजर और फेस मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, आंगनवाड़ी वर्करों एवं हैल्परों द्वारा स्वयं भी मास्क तैयार करवा कर लोगों को मुफ्त वितरित किये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा शेल्टर होम में रह रहे प्रवासी श्रमिकों और अन्य लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के साथ-साथ उनकी काउंसलिंग भी करवाई जा रही है ताकि कोविड-19 के प्रकोप से वे विचलित न हों और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम्स में आई गर्भवती महिलाओं को विभाग द्वारा जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनका हैल्थ चैकअप भी करवाया जा रहा है। इसीप्रकार, चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूटस में रह रहे सभी बच्चों की भी काउंसलिंग करवाई जा रही है और उन्हें योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करते समय सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए पूरी एहतियात बरती जा रही है।
कोविड-19 के कारण राज्य में लगे लॉकडाउन के कारण लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं के समाधान के लिए जिला यमुनानगर में विभाग की पीओ, सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा जिला उपायुक्त एक लाख रुपये की राशि का योगदान देने और रोजाना लगभग 100 लोगों को स्वेच्छा से भोजन उपलब्ध करवाने की सराहना करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corona virus - ration distributed to Anganwadi centers in Haryana till April 30
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus, haryana news, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved