• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह

Conventions of Block Congress Committees to be held across the state by September 30: Rao Narendra Singh - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों से जोड़ने के उद्देश्य से 30 सितंबर तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन आयोजित की जाएंगी। इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी। राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को नारनौल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन का नेतृत्व वे स्वयं करेंगे। इस अवसर पर मुंडावर के विधायक ललित यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलनों की अध्यक्षता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 सितंबर को पिगनावां (नूंह) और बादशाहपुर (गुरुग्राम) तथा 7 सितंबर को शाहबाद ग्रामीण (कुरुक्षेत्र) और साहा (अंबाला) में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन सम्मेलनों का उद्देश्य केवल संगठनात्मक विस्तार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश की जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाना और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समाधान के लिए संघर्ष के लिए तैयार करना भी होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, छात्रों की समस्याएं और ‘छात्रों की गूंज’ जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर में चोरी की घटना सहित जनभावनाओं से जुड़े मामलों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने और सरकार की नीतियों की वास्तविकता जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की ये कन्वेंशन हरियाणा में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने और जनहित के संघर्ष को और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Conventions of Block Congress Committees to be held across the state by September 30: Rao Narendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana congress, rao narender singh, haryana pradesh congress committee, block congress convention, congress organization, haryana politics, congress workers, aicc, sanjay dutt, narnaul congress, nuh congress, gurugram congress, kurukshetra congress, ambala congress, unemployment haryana, law and order haryana, student issues, congress campaign, haryana news, political news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved