चंडीगढ़। हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने
चालू गन्ना पिराई मौसम के दौरान अब तक 286.30 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई
करके 28.08 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यह
जानकारी दी। बताया कि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 51.07 लाख
क्विंटल गन्ने की पिराई करके 5.23 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है,
जबकि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 43.03 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 4.13
लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 29.33 लाख
क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.87 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है,
सहकारी चीनी मिल, महम ने 28.58 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.78 लाख
क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है तथा सहकारी चीनी मिल, करनाल ने 25.88 लाख
क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.58 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
इसी
प्रकार, सहकारी चीनी मिल, गोहाना ने 28.06 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई
करके 2.66 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, जींद ने
20.49 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 1.96 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन
किया है। सहकारी चीनी मिल, पानीपत ने 19.95 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई
करके 1.96 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, सोनीपत
ने 20.52 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.03 लाख क्विंटल चीनी का
उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, पलवल ने 19.45 लाख क्विंटल गन्ने की
पिराई करके 1.82 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
उन्होंने बताया कि हैफेड चीनी मिल, असंध ने 26.62 लाख क्विंटल गन्ने
की पिराई करके 2.56 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया
कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 9.99 प्रतिशत
रही है।
सीमा हैदर-सचिन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने जेवर थाने से मांगी रिपोर्ट
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope