• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहकारी मिलों ने किया 37.07 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

Co-operative mills produced 37.07 lakh quintals of sugar - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने चालू गन्ना पिराई मौसम के दौरान अब तक 368.31 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 37.07 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 65.96 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 6.92 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है, जबकि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 55.11 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 5.45 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 37.98 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 3.83 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है, सहकारी चीनी मिल, महम ने 36.55 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 3.64 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है तथा सहकारी चीनी मिल, करनाल ने 33.25 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 3.41 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

इसी प्रकार, सहकारी चीनी मिल, गोहाना ने 36.11 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 3.54 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, जींद ने 26.26 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.57 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, पानीपत ने 25.61 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.59 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, सोनीपत ने 26.21 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.65 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, पलवल ने 25.27 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.43 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

उन्होंने बताया कि हैफेड चीनी मिल, असंध ने 35.02 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 3.52 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 10.21 प्रतिशत रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Co-operative mills produced 37.07 lakh quintals of sugar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: co-operative mills, sugar produced, cooperative sugar mills of haryana, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved