• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Chief Minister Naib Singh Saini paid tribute to Dr. BR Ambedkar on his Mahaparinirvan Diwas - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. बी आर अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार और एक महान समाज सुधारक थे। भारत देश सदैव बाबा साहेब का ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा कि संविधान बनाने के चुनौतीपूर्ण कार्य में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर का महान योगदान है। डॉ. बी आर अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय गरिमा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के जरिए राष्ट्र के नागरिकों को समान अधिकार देकर उन्हें स्वतंत्रता से अपना जीवन जीने का अधिकार दिया। भारत की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने में डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुधार, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण पर डॉ. बी आर अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।


नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप अपनी प्रगतिशील सामाजिक और आर्थिक नीतियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से प्रजातांत्रिक सिद्धांतों को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की धारणा पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Naib Singh Saini paid tribute to Dr. BR Ambedkar on his Mahaparinirvan Diwas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, chief minister naib singh saini, constitution maker dr br ambedkar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved