• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर भ्रूण हत्या केस में रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने कोर्ट में पेश किया चालान

Chief Medical Officer accused of demanding bribe in feticide case, ACB presented challan in court - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) हिसार ने भ्रूण हत्या के एक मामले में रिश्वत मांगने के आरोप में तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. नरेश कुमार के खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया है। एसीबी ने यह चालान 25 जून 2025 को हिसार की माननीय न्यायालय में दाखिल किया। आरोपी डॉ. नरेश कुमार वर्तमान में जिला जेल, हिसार में बंद हैं। वह अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। एसीबी को मिली शिकायत के मुताबिक, डॉ. नरेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता से भ्रूण हत्या के मामले में नाम न आने देने के बदले ₹5,00,000 (पांच लाख रुपये) की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इस रिश्वत की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की थी, जिसे बाद में साक्ष्य के तौर पर पेश किया गया। रिकॉर्डिंग के आधार पर एसीबी हिसार ने 12 अगस्त 2023 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR नंबर 21 दर्ज की थी। यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार थाने में दर्ज हुआ था।
अब इस गंभीर भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी द्वारा चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (सबूत मिटाने की कोशिश) को भी शामिल किया गया है। मामले की अगली सुनवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।
यह मामला न केवल स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील विषयों में भी कुछ अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करने से नहीं चूकते। एसीबी की इस कार्रवाई से यह संकेत जरूर गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब सख्ती से निपटा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Medical Officer accused of demanding bribe in feticide case, ACB presented challan in court
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, health department, acb, hisar, fetal murder, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved