• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीदरलैंड में बसे हरियाणा के उद्योगपतियों को हरियाणा में उद्योग लगाने का दिया न्योता

chandigarh news : giving to invitation to industrialists of Haryana in the Netherlands set up industries in Haryana - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा में नीदरलैंड सरकार के सहयोग से एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। यह जानकारी रविवार को हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओ.पी. धनखड़ की अगुवाई में नीदरलैंड दौरे पर गए हुए प्रतिनिधिमंडल के साथ हॉग में एक बैठक के दौरान दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता अंबेसडर वेणु राजा मोनी ने की। इसमें दूतावास के प्रमुख अधिकारी और नीदरलैंड में जाने माने हरियाणवी व हरियाणा व्यवसाय कर रहे व करने के इच्छुक डच उद्योगपति भी शमिल थे। हरियाणा में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने नीदरलैंड में बसे हरियाणा के उद्योगपतियों को हरियाणा में उद्योग लगाने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अपनी जननी और जन्मभूमि को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप समर्थ हैं तो अपनी जड़ों से जुड़ना चाहिए और हरियाणा में आकर उद्योग स्थापित करने चाहिए। हमारे संस्कारों में ये बात शामिल है कि हमें अपने देश, अपनी जड़ों को कभी भूलना नहीं चाहिए। हरियाणा में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए उद्योगपतियों को हरियाणा में आना चाहिए।
कृषि मंत्री अप्रवासी भारतीयों से व्यकिगत तौर पर भी मिले। उन्होंने बताया कि हरियाणा के विभिन्न शहरों पेहवा, गुरुग्राम, मानेसर, सोनीपत, साहा के अनेक अप्रवासी भारतीय नीदरलैंड में अतिसराहनीय कार्य कर रहे हैं। वे अपनी जड़ों से जुड़कर हरियाणा में काम करना चाहते हैं।
हालैंड निवासी आल रांउड वैजिटेबल प्रोसेसिंग के मालिक हुईब स्मिट भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिन्होंने अंम्बला में 2008 से अपना प्लांट लगाया हुआ है। उन्होंने हरियाणा में अपनी कम्पनी के अनुभवों को साझा किया । दावत ब्रांड, एलटी फूड लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर आदित्य अरोड़ा और फि़निश प्रोफाइल समूह के मालिक हैरी बहल, जिन्होंने मानेसर में प्री फैब स्ट्रक्चर का प्लांट लगाया हुआ है, ने भी अपने विचार साझा किए। सी. आर. वी. कम्पनी के निदेशक पैट्रसिया सी. डी बोर्डेस हरियाणा में सैक्सड सीमेन (केवल बछड़ियां उत्पन्न हो ) का व्यवसाय करना चाहते हैं। फूलों की खेती के लिए प्रसिद्ध नीदरलैंड में हरियाण के प्रतिनिधिमंडल ने ट्यूलिप के खेतों का दौरा किया व फूलों की खेती की विस्तार से जानकारी ली ।
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में विदेश में अध्ययन के लिए गए प्रतिनिधिमंडल का हेग, एम्स्टरडम व नीदरलैंड में बसे हरियाणवी, भारतीय व हरियाणवी व्यवसाय कर रहे डच लोगों ने स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-chandigarh news : giving to invitation to industrialists of Haryana in the Netherlands set up industries in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh news, invitation, industrialists of haryana in netherlands, industries in haryana, netherlands government, center of excellence in haryana, haryana agriculture minister op dhankar, minister op dhankar, chandigarh hindi news, chandigarh latest news, haryana hindi news, haryana government, चंडीगढ़ समाचार, हरियाणा समाचार, हरियाणा सरकार, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़, नीदरलैंड सरकार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved