• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में नदियों से रेता निकालने का अधिकार खनन के बजाय नहर विभाग को मिलेगाः दलाल

Canal department will get the right to extract sand from rivers in Haryana instead of mining: Dalal - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे पी दलाल ने कहा कि नदियों की ढाल (ग्रेडिएंट) बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक अहम निर्णय लिया है कि यदि रेता ऊपर आता है तो खनन विभाग की बजाय नहर विभाग को उस रेता को निकालने का अधिकार दिया जाए। इस संदर्भ में एक कमेटी बनाकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। जे पी दलाल सोमवार को यहां हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान एक सदस्य द्वारा मारकंडा नदी की खुदाई व सफाई के संबंध में लगाए गए सवाल का जवाब दे रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि चैनलों और ड्रेनों की सफाई और खुदाई की वार्षिक कार्य योजना बनाई जाती है, लेकिन नदियों के लिए ऐसी कोई योजना नहीं बनाई जाती। केवल खनन का कार्य किया जाता है। नदियां घुमावदार प्रकृति की होती हैं, जिसका चैनलों और ड्रेनों की तरह कोई परिभाषित सेक्शन नहीं होता। उन्होंने बताया कि इस बार बाढ़ और ज्यादा पानी आने के कारण मारकंडा नदी में खतरे का निशान पार हो गया। वर्ष 1978 में मारकंडा नदी में लगभग 38000 क्यूसिक पानी आया था, जबकि इस बार लगभग 49,522 क्यूसिक पानी आया। इस बार भी जहां-जहां टूटे हुए पैच हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण जिन भी लोगों का घरों, पशुधन या अन्य कोई भी नुकसान हुआ है, वे क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना नुकसान का ब्यौरा दर्ज करें, सरकार उनकी भरपाई करेगी।
उन्होंने बताया कि मौजूदा बंधों में अंतराल के कारण बाढ़ आई, क्योंकि नदी की 100 प्रतिशत लंबाई के लिए कभी भी बंध नहीं बनाए जाते हैं, जबकि चैनलों और ड्रेनों के लिए भूमि के अधिग्रहण के बाद 100 प्रतिशत तटबंध बनाए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि नदी की भूमि निजी भू-मालिकों की है और इसका कभी भी अधिग्रहण नहीं किया गया है। इसके अलावा, नदियों के साथ बंध केवल उसी लम्बाई में बनाए जाते हैं जहां नदी आबादी क्षेत्र के पास बहती है, जिससे उस आबादी क्षेत्र की सुरक्षा हो सके और इसके लिए किसानों द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Canal department will get the right to extract sand from rivers in Haryana instead of mining: Dalal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana agriculture and farmers welfare minister, jp dalal, river gradient maintenance, chief minister manohar lal\s decision, sand extraction by canal department instead of mining department, committee formation for decision process, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved