• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में बीपीएल कार्ड धारक 1 अपैल से सरसों के अलावा सूरजमुखी का तेल भी ले सकेंगे : डिप्टी सीएम

BPL card holders in Haryana will be able to take sunflower oil besides mustard from April 1: Deputy CM - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की है कि एक अप्रैल 2024 से प्रदेश के बीपीएल कार्ड धारकों को डिमांड पर सूरजमुखी का तेल भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में आमदनी की लिमिट बढ़ाने के बाद करीब 57 लाख नए लाभार्थी बीपीएल के दायरे में आए हैं। डिप्टी सीएम, जिनके पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि लोगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दो साल पहले बीपीएल कार्ड धारकों के लिए आमदनी की लिमिट 1.20 लाख रूपये वार्षिक से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए करने का निर्णय लिया था। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कुछ लोगों द्वारा बीपीएल लाभार्थियों की संख्या घटने का जवाब देते हुए बताया कि दिसम्बर 2022 में जब लिमिट को रिवाइज करने का काम किया तब से पहले बीपीएल कार्ड की संख्या 26 लाख 94 हजार 484 तथा लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ 22 लाख 12 हजार 778 थी। अब लिमिट रिवाइज के बाद जनवरी 2024 में 44 लाख 86 हजार 954 बीपीएल कार्ड और एक करोड़ 79 लाख 44 हजार 45 लाभार्थियों की संख्या पहुंच गई है। कुल मिलाकर बीपीएल की लिस्ट में करीब 57 लाख लाभार्थी नए जुड़े हैं।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि बीपीएल लिस्ट में 57 लाख नए लाभार्थी जुड़ने से कुछ लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पाया था। उन्होंने बताया कि नए लाभार्थियों को दिए जाने वाले राशन के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था जिसकी अब अनुमति मिल गई है और बकाया राशन का भी जल्द ही वितरण कर दिया जाएगा।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य सरकार केंद्र की एजेंसियों से गेंहू और गन्ना मीलों से चीनी खरीदेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बीपीएल कार्ड धारकों को डीबीटी के माध्यम से सरसों के तेल की कीमत उनके बैंक खातों में भेजी जा रही थी परन्तु लोगों की डिमांड आई है कि उनको डिपो से तेल ही दिया जाए न कि पैसे। इस पर सरकार ने निर्णय लिया है कि अब बीपीएल के लाभार्थियों को सरसों का तेल ही दिया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने यह भी घोषणा की कि नए वित्त वर्ष एक अप्रैल 2024 से राज्य के बीपीएल कार्ड धारकों को सूरजमुखी का तेल भी देना शुरू किया जाएगा। प्रत्येक जिला से आने वाली डिमांड के अनुसार सरसों का तेल और सूरजमुखी का तेल बीपीएल लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नए वित्त वर्ष एक अप्रैल 2024 से राज्य के बीपीएल कार्ड धारकों को सूरजमुखी का तेल भी देना शुरू किया जाएगा। प्रत्येक जिला से आने वाली डिमांड के अनुसार सरसों का तेल और सूरजमुखी का तेल बीपीएल लाभार्थियों को वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BPL card holders in Haryana will be able to take sunflower oil besides mustard from April 1: Deputy CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, deputy chief minister, dushyant chautala, announcement, april 1, 2024, sunflower oil, on demand, bpl card holders, state government, steps, interest, income limit, beneficiaries, 57 lakh, new, ambit, bpl, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved