चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाया जाएगा। अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा भाव और आमजन के बीच सेतु का काम करेंगे। कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के साथ-साथ जरूरतमंद पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शनिवार को सोनीपत स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘स्वर्ण कमल’ में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन केवल पद और दायित्व की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की निरंतर साधना है। इस सेवा यात्रा और इसके माध्यम से हुए सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। वे सरकार की योजनाओं और आमजन की अपेक्षाओं के बीच संवाद का माध्यम बनकर कार्य करेंगे। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लाभार्थी परिवारों से संपर्क करें, उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को समझें तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में हरसंभव सहयोग करें। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अपने परिवारों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे और लाभार्थी परिवारों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ेंगे। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय की जाएंगी, ताकि अभियान की पहुंच प्रत्येक बूथ और अधिक से अधिक परिवारों तक सुनिश्चित हो सके।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि ‘बच्चों के सपनों का भारत- हमारा आने वाला भारत’ कार्यक्रम के तहत बच्चों और युवाओं को अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को व्यक्त करने का अवसर दिया जाएगा। स्कूलों में ड्राइंग और भाषण जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से नई पीढ़ी को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास होगा।
इसी प्रकार ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों और अन्य रचनात्मक माध्यमों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में हुए सकारात्मक बदलावों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। ‘आंगन का उत्सव’ कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘कहानी बदलाव की’ के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक जीवन की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाएगा। लाभार्थियों की सफलता की कहानियां यह बताने का माध्यम बनेंगी कि जनकल्याणकारी योजनाएं किस प्रकार आम परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के माध्यम से गांव-गांव और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा तथा नागरिकों को विकसित भारत के सामूहिक संकल्प से जोड़ा जाएगा। वहीं ‘सेवा मेरा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को भी अभियान का सहभागी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा केवल संगठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी और सामूहिक संस्कार बनना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा सेतु’ शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ता पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता विशेष रूप से ऐसे परिवारों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे, जो किसी योजना के पात्र होने के बावजूद जानकारी या अन्य कारणों से उसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की अपेक्षाओं और सुझावों को संगठन एवं सरकार तक पहुंचाने का भी कार्य करें।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि ‘सेवा ही संगठन और सेवा ही संकल्प’ की भावना भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संवेदनशीलता और समर्पण के साथ समाज के बीच पहुंचे और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद को प्राथमिकता दे। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम न रहकर सेवा, सहयोग, जनसंवाद और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला प्रभारी राजबाला, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक निखिल मदान, विधायक पवन खरखौदा, नगर निगम मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन, माईराम कौशिक, आजाद नेहरा, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, नीरज ठरू, मोनिका दहिया, दिनेश अत्री सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा, केविन विकम को पहली बार मिला मौका
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं: महिला सशक्तिकरण और रूढ़ियों को तोड़ने पर कुब्रा सैत की बेबाक राय
अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
जल्द लॉन्च होंगी 5 नई बाइक, बजाज पल्सर NS200 और RS200 से लेकर हार्ले-डेविडसन Sprint 440 तक पर नजर
'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
अंकिता भंडारी केस : इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, बाद में रिहा, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति का कर रहे विरोध

पीएम मोदी एशियाई खेल 2026 के भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 15/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope