• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीजेपी फूट डालकर राज करने वाली, कांग्रेस और इनेलो डूबी हुई नाव : दिग्विजय चौटाला

BJP is a party that divides and rules, Congress and INLD are sinking ships: Digvijay Chautala - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में भारी बरसात और जलभराव के कारण हुए फसल खराबे के लिए न केवल मुआवजा देने में सरकार ने देरी की बल्कि किसानों के साथ भेदभाव भी किया गया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने क्षेत्र नारायणगढ़ और लाडवा में बिना वेरिफिकेशन के ही 15-20 करोड़ रुपए तक का मुआवजा जारी करवाया जबकि अन्य प्रभावित क्षेत्रों में दो-तीन बार सत्यापन की प्रक्रिया के बाद भी मुआवजा बहुत कम दिया गया। वे सोमवार को रेवाड़ी जिले में जेजेपी द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की भेदभाव वाली नीति के खिलाफ हम सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का घमंड सातवें आसमान पर है और बीजेपी नेताओं की सोच लोगों को भ्रमित करके बांटने वाली है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज बिना वजह बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन काटी जा रही है। पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में न सड़कों की मरम्मत करवाई गई और न ही गांवों में नई लाइब्रेरी, सामुदायिक केंद्र बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गांवों के विकास पर ब्रेक लगा दिया है और केंद्र के बजट में भी ग्रामीण विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। वहीं दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा वोट चोरी करने वाली पार्टी कांग्रेस आज जनहित से जुड़े तमाम मुद्दे छोड़कर केवल वोट चोरी को लेकर शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मद्देनजर जेजेपी बीएलए-2 की नियुक्तियां करेगी और बूथ स्तर पर फर्जी वोटों की निगरानी करेगी। वहीं जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि युवाओं को कमर कसकर मैदान में उतरना होगा और प्रजातंत्र में जनहित के विचारों की लड़ाई को मजबूती देनी होगी, क्योंकि भाजपा हर मोर्चे पर जनता को ठगने और लूटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह लोगों में फूट डालकर राज करने की सोच रखती है। वहीं दिग्विजय ने कांग्रेस और इनेलो को डूबती हुई नाव करार दिया और कहा कि इसमें बैठने का कोई फायदा नहीं है इसलिए लोग पार लगाने वाली नाव जेजेपी पर सवार होकर प्रदेश का हित सोचे। उन्होंने कहा कि आज लोगों को जेजेपी द्वारा सरकार में रहते हुए करवाए गए विकास कार्य भी याद आ रहे है। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने भी युवाओं को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP is a party that divides and rules, Congress and INLD are sinking ships: Digvijay Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, dushyant chautala, jannayak janata party, yuva yoddha sammelan, rewari, bjp, favoritism, regional bias, farmer compensation, flood, crop loss, nayab saini, pension cuts, rural development, congress, inld, fake votes monitoring, digvijay chautala, youth empowerment, political criticism, infrastructure, community centers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved