• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तंवर की पाठशाला में सैनिक तैयार

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पक्ष को और अधिक आक्रमक तथा धारधार तरीके से रखने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ये पैनेलिस्ट वक्ता के रूप में जनता के बीच जायेंगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने तथा केन्द्र की मोदी व प्रदेश की खट्टर सरकार की जन-विरोधी नीतियों को प्रिंट, इलैक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर करने का काम करेंगे। यह जानकारी आज डॉ. अशोक तंवर ने जीन्द में स्थित अभिनंदन पैलेस में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उपरांत मीडिया के साथियों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि आज के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के इन पैनेलिस्ट को आपसी तालमेल से पूरी जानकारी के साथ मीडिया में जाने, चार्जशीट आदि तैयार करने के टिप्स दिए गए हैं। डॉ. तंवर ने कहा कि केन्द्र के पहले नरेंद्र मोदी जी चुनावों के समय में अपने हल्फनामे में आधी-अधूरी जानकारी देते थे, फिर स्मृति इरानी की फर्जी डिग्रियों के बारे में पता चला और अब हरियाणा के एक मंत्री की फर्जी डिग्रियों का राज जनता के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि नैतिकता की बात करने वाले ऐसे लोगों को तुरंत इस्तिफा दे देना चाहिए नहीं तो आलाकमान को इन्हें पद मुक्त कर देना चाहिए।
नगर नरिषद व नगर पालिकाओं के चुनावों पर बोलते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ रही परंतु जनता से अनुरोध है कि वह इन चुनावों में भाजपा और इनेलो के खिलाफ जनादेश दें क्योंकि यह दोनों पार्टियां जन-विरोधी मानसिकता वाली पार्टियां हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस, भाजपा, इनेलो आदि ऐसी पार्टियां हैं जो देश और प्रदेश को कमजोर करना चाहती हैं इसलिए इन्हें सबक सिखाना जरूरी है इसलिए जिस तरह हाल ही में हुए पांच विधान सभा चुनावों मेे जनता ने भाजपा को पूर्णतया नकार दिया है, हरियाणा की जनता भी उसी का अनुसरण करेगी यह उन्हें पूरी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ashok Tanwar prepares military in school
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok tanwar, congress party, training camp, organizing, chandigarh news, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved