• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग करने वाले 22 ट्रक चालकों का किया चालान

22 truck drivers involved in illegal mining and overloading were challaned - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा आज अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए यमुनानगर जिला में 22 ट्रक चालकों के चालान किए गए। ब्यूरो की टीम द्वारा ये चालान रादौर -लाडवा राष्ट्र राजमार्ग के बीच किए गए। प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों को स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया गया है कि प्रदेश में अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम द्वारा यह वर्ष 2025 में की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है जिसमें एक साथ 22 ट्रको के अवैध खनन करने तथा ओवरलोडिंग करने को लेकर चले गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन को रोकने के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए कार्यवाही की जा रही है। जनवरी 2025 में ब्यूरो द्वारा अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ 238 मुकदमे दर्ज करते हुए 136 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। इस दौरान अवैध खनन वाले भू-माफियो पर 127.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमे 63.54 लाख रुपये का जुर्माना जनवरी-2025 में वसूल किया गया। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के प्रमुख ने बताया कि अवैध खनन करने वालो के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। ऐसे लोगों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे अवैध खनन संबंधी जानकारी प्रवर्तन ब्यूरो को देना सुनिश्चित करें सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-22 truck drivers involved in illegal mining and overloading were challaned
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana state enforcement bureau, illegal mining, overloading, action, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved