• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजनीतिक बयानबाजी : अनिल विज ने राहुल गांधी, सुरजेवाला और संजय राउत पर साधा निशाना

Political rhetoric: Anil Vij targeted Rahul Gandhi, Surjewala and Sanjay Raut - Ambala News in Hindi

अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेताओं पर तीखे हमले किए हैं। राहुल गांधी के घोड़ों वाले बयान पर तंज कसते हुए विज ने पूछा कि राहुल गांधी अपनी क्वालिटी भी बताएं कि वह 'बारात वाले घोड़े', 'लंगड़े घोड़े' या 'जंगी घोड़े' हैं। पत्रकारों से बातचीत में विज ने कांग्रेस नेता सुरजेवाला के हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) को 'हेराफेरी सर्विस कमीशन' कहने वाले बयान पर भी पलटवार किया। विज ने कहा, "सुरजेवाला ठीक कह रहे हैं, क्योंकि इनके (कांग्रेस) समय में यह हेराफेरी सर्विस कमीशन ही था, अब यह एचपीएससी है।" महाराष्ट्र के शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के विशेष सत्र बुलाने संबंधी बयान पर भी अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। राउत ने कहा था कि क्या विशेष सत्र बुलाने के लिए हमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के पास जाना पड़ेगा? इस पर विज ने कहा कि संजय राउत को देश के संविधान का ज्ञान नहीं है।
उन्होंने कहा, "पहले सत्र बुलाए जाते थे तो क्या किसी विदेशी ताकत के कहने पर बुलाए जाते थे? इनकी भी सरकारें रही हैं, सत्र बुलाने की तय प्रक्रिया है। अब इनके दिलों दिमाग में ट्रंप ऐसे छा गए हैं जैसे ट्रंप के कहने से यह उठते हैं, ट्रंप के कहने से यह नहाते हैं व ट्रंप के कहने से ये खाना खाते हैं।" विज के इन बयानों से हरियाणा की राजनीति में गर्मी आ गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Political rhetoric: Anil Vij targeted Rahul Gandhi, Surjewala and Sanjay Raut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, rahul gandhi, surjewala, sanjay raut, haryana politics, bjp, congress, political statement, hpsc, special session, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved