• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अम्बाला छावनी में बदलेगा बिजली का ढांचा, मिलेगी विकसित देशों जैसी बिजली: विज

Electricity infrastructure will change in Ambala Cantonment, electricity will be available like developed countries: Vij - Ambala News in Hindi

अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि अम्बाला छावनी में लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से बिजली का पूरा ढांचा बदला जाएगा, जिसका उद्देश्य विकसित देशों की तर्ज पर उच्च गुणवत्ता वाली विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनिल विज ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का टेंडर मंजूर हो चुका है। उन्होंने कहा कि 38 करोड़ रुपये की लागत से अम्बाला छावनी में बिजली के तारों, खम्भों और ट्रांसफार्मरों सहित पूरे ढांचे को आधुनिक बनाया जाएगा और इसे 'नंबर वन' के दर्जे पर लाया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी कि इस कार्य के पूरा होने से बिजली फाल्ट की समस्या शून्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों में पूरी वोल्टेज मिलेगी, जिसके लिए वोल्टेज की गणना की गई है। बिजली ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए इंसुलेटेड तारें (जो तार को घेरती हैं और उसकी सुरक्षा करती हैं) लगाई जाएंगी, जिससे हादसों का खतरा कम होगा।
विज ने बताया कि यह व्यवस्था विकसित देशों में अपनाई जाने वाली एक 'परफेक्ट' तकनीक है। गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में 24 घंटे उच्च गुणवत्ता वाली बिजली आपूर्ति के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके तहत 232 सर्किट किलोमीटर एलटी नंगे कंडक्टर को विभिन्न आकारों के एलटी आर्मर्ड एक्सएलपीई केबल से बदलना, 77 सर्किट किलोमीटर नए एसीएसआर कंडक्टर/एक्सएलपीई केबल के साथ मौजूदा 11केवी लाइन का विभाजन/संवर्द्धन और 127 वितरण ट्रांसफार्मरों का विस्तार तथा अन्य कई कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में लगभग 20 किमी. लंबी 33 केवी की हाई-टेंशन लाइन को भी हटाया गया है।
विज ने कहा कि यह लाइन लंबे समय से कई कॉलोनियों के ऊपर से गुजर रही थी, जिससे कई हादसे हो रहे थे और लोगों के लिए खतरा बना हुआ था। अब इसके हटने से अशोक नगर, पूजा विहार, करधान, नग्गल, रामपुर, सरसेहड़ी, आजाद नगर, आनंद नगर, दयालबाग, बब्याल, बोह, डिफेंस कॉलोनी के विभिन्न सेक्टरों और गुरुद्वारा सहित आसपास की कॉलोनियों के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। घरों के ऊपर से तारों के हटने से खतरा कम होगा और लोग अपने भवनों का भी विस्तार कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Electricity infrastructure will change in Ambala Cantonment, electricity will be available like developed countries: Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, ambala cantt, electricity infrastructure, power supply, modernization, insulated wires, high-tension line removal, haryana, energy minister, development project, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved