• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पराली जलाने पर केंद्र सरकार सख्तः किसानों को 5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर अब देना होगा 30 हजार रुपए जुर्माना

Central government strict on burning of stubble: Farmers will now have to pay a fine of 30 thousand rupees for having more than 5 acres of land - Ambala News in Hindi

अंबाला। पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद अब केंद्र सरकार ने भी सख्त रुख अपनाने का फैंसला किया है। केंद्र सरकार ने अब पराली जलाने पर जुर्माना राशि दोगुनी करने का फैंसला किया है। पांच एकड़ से ज्यादा जमीन पर पराली जलाने पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी गई है। केंद्र सरकार के 'वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग' ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में 'एनवायरमेंटल कंपेंसेशन फॉर स्टबल बर्निंग संशोधन कानून' के प्रावधानों को लागू कर दिया है। इस कानून में पराली जलाने पर जुर्माने और फंड के इस्तेमाल के प्रावधान बताए गए हैं। इसके तहत जिन किसानों के पास दो एकड़ से कम जमीन है, उन्हें पराली जलाने पर पर्यावरणीय जुर्माने के रूप में पांच हजार रुपये देने होंगे। वहीं जिन किसानों के पास दो से पांच एकड़ जमीन है और वे पराली जलाते पाए जाते हैं तो उन पर जुर्माना 10 हजार रुपये होगा। हरियाणा सरकार पहले ही पराली जलाने वाले किसानों पर मुकदमा दर्ज करवाने के आदेश लागू कर चुकी है केंद्र सरकार द्वारा जुर्माना राशि दोगुनी करने के फैसले के खिलाफ अंबाला के किसानों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। किसान सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध जाहिर कर रहे है।
किसानों का कहना है कि पराली जलाना हमारा शौंक नहीं मजबूरी है। सरकार पराली प्रबंधन करने में किसानों की मदद करने का दिखावा मात्र करती है सरकार खुद हमारी पराली का प्रबंधन करवा दे। हमें सरकार से कोई प्रोत्साहन राशि नहीं चाहिए।
किसानों का कहना है कि हमारे खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाना और दोगुना जुर्माना वसूलना निंदनीय है। सरकार इसे तुरंत वापिस है नहीं तो हमें मजबूरन विरोध प्रदर्शन और आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि सरकार और बाकी आयोग फैक्ट्रियों के प्रदूषण पर चुप क्यों है सबको सिर्फ किसानों की जलती पराली ही क्यों दिखती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Central government strict on burning of stubble: Farmers will now have to pay a fine of 30 thousand rupees for having more than 5 acres of land
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ambala, supreme court, air pollution, burning stubble, central government, penalty, fine, 30 thousand rupees, five acres of land, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved