• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज

10 roads of Ambala Cantonment will be strengthened at a cost of Rs 9.75 crore: Anil Vij - Ambala News in Hindi

खास खबर। अंबाला हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सड़कों को अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए करोड़ों रुपए की लागत से 10 महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत होगी जिससे लाखों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। सड़कें मजबूत होने से अम्बाला छावनी के विज ने बताया कि 9.75 करोड़ रुपए की लागत से छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में 10 सड़कों की मरम्मत के लिए राज्य सरकार से मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर लगाए जाएंगे जिससे आगे कार्य शुरू हो सके। विकास को गति मिलेगी, साथ ही नागरिकों का जीवन स्तर और सुधरेगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की इन सड़कों के बनने से वाहन चालकों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी व यातायात व्यवस्था सुगम होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह सड़कें ग्रामीण, सैन्य व शहरी क्षेत्रों की कई कालोनियों को जुड़ती है जिससे लाखों वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, मच्छौंडा, चंद्रपुरी, रामगढ़ माजरा, दलीपगढ़, पंजोखरा साहिब, मंडौर, धूलकोट, मुनरहेड़ी आदि इलाकों में सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी महानगर बनने की ओर अग्रसर है। सड़कों के मजबूत होते जाल के साथ-साथ अम्बाला छावनी में शहरी विस्तार को गति देने के लिए रिंग रोड के किनारे लगभग 1000 एकड़ क्षेत्र में नए सेक्टरों को विकसित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मंत्री अनिल विज का विजन अम्बाला छावनी को एक आधुनिक महानगर के रूप में स्थापित करना है, जहां बेहतर सड़कें और बेहतरीन नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों।
इन दस सड़कों की मरम्मत होगी:--
जीटी रोड से नन्हेड़ा व रंगिया मंडी तक लिंक रोड, मच्छौंडा से चंद्रपुरी तक लिंक रोड, एमईएस रोड से गांव रामगढ़ माजरा तक लिंक रोड, राजकीय हाई स्कूल दलीपगढ़ से एमईएस रोड तक लिंक रोड, जगाधरी रोड से मुनरहेड़ी तक लिंक रोड, गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मुख्य एप्रोच रोड, पंजोखरा साहिब गांव से फिरनी तक रोड, पंजोखरा साहिब गांव से तिसिम्बली पंजाब बॉर्डर तक लिंक रोड, अम्बाला-नारायणगढ़ रोड से गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब तक लिंक रोड, गांव मंडौर से धूलकोट पॉवर हाउस तक रोड।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 roads of Ambala Cantonment will be strengthened at a cost of Rs 9.75 crore: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governance and infrastructure chandigarh haryana minister anil vij announces major multi-crore road repair initiative for ambala cantonment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ambala news, ambala news in hindi, real time ambala city news, real time news, ambala news khas khabar, ambala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved