• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रांतीय युग सृजेता शिविर अपने भीतर की मशाल जलाने का अवसर

Provincial Yug Srujta Camp: An opportunity to ignite the torch within you - Surat News in Hindi

सूरत। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या ने सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के पावन तट पर आयोजित गुजरात प्रांतीय युग सृजेता शिविर के अंतर्गत दीपमहायज्ञ कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। दीपयज्ञ के इस भव्य आयोजन में जगमगाते हजारों दीपकों की रोशनी से संपूर्ण कार्यक्रम स्थल आलोकित हो उठा। डॉ. पंड्या ने इस कार्यक्रम के विशेष अतिथियों में उपस्थित सूरत डायमंड के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं एचआर कंपनी के मालिक सवजीभाई ढोलकिया और वेलफेयर डिसएबल ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष, पद्मश्री कनुभाई टेलर का गायत्री महामंत्र की चादर और गुरुसत्ता का साहित्य भेंट कर सम्मान किया। इस उपलक्ष में युवा आदर्श डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि आज अंतस में लौ जलने की आवश्यकता है। व्यक्ति के अंदर नहीं सोच जागने की आवश्यकता है, आज समाज को ऐसे व्यक्तित्व की आवश्यकता है, जो समाज को नई दिशा दिखा सके, जीवन को नई रहा दिखा सके। जीवन देवता की सच्ची आराधना यही है।
इस क्रम में ढोलकिया ने गायत्री परिवार की विविध गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए जीवन के मौलिक सूत्र की और ध्यान आकर्षित किया। इस उपलक्ष में युगसृजेता स्मारिका का विमोचन किया गया। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Provincial Yug Srujta Camp: An opportunity to ignite the torch within you
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: surat, dr chinmay pandya, akhil vishwa gayatri parivar, gujarat provincial yug srujeta camp, deepamahayagya, tapti river, holy banks, deepayagya, glittering lamps, grand event, news in hindi, latest news in hindi, news, surat news, surat news in hindi, real time surat city news, real time news, surat news khas khabar, surat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved