• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोगों की जान की कीमत पर पर्यटन नहीं चाहते, सरकार को नशे के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए : गोवा कांग्रेस

Dont want tourism at the cost of peoples lives, government should take action against drugs: Goa Congress - Panaji News in Hindi

पणजी। कांग्रेस ने मंगलवार को गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और नशीली दवाओं के मामलों पर नियंत्रण नहीं करने के लिए आलोचना की, जिससे दुर्घटनाओं के कारण सड़कों पर स्थानीय लोगों की मौत हो रही है। गोवा कांग्रेस प्रमुख अमित पाटकर ने संवाददाताओं से कहा, हम एक पर्यटन स्थल हैं, हम पर्यटक चाहते हैं लेकिन अपने लोगों की जान की कीमत पर नहीं। बाहरी लोग (पर्यटक) गोवा आते हैं, ड्रग्स और शराब पीते हैं और गोवा के लोगों को सड़कों पर मार देते हैं। उत्तरी गोवा के वागाटोर में हुई दुर्घटना का जिक्र करते हुए पाटकर ने कहा कि शनिवार शाम तेज रफ्तार हरियाणा पंजीकृत एसयूवी ने एक स्थानीय महिला को टक्कर मार दी, जब वह रिसॉर्ट के रिसेप्शन काउंटर के पास खड़ी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा, हमें ऐसा पर्यटन नहीं चाहिए जो हमारे लोगों को मार रहा हो। राज्य के सभी इलाकों में नशा पहुंच गया है। सरकार को गंभीर होकर युवाओं का भविष्य बचाना होगा।
अमित पाटकर ने कहा कि राज्य में ड्रिंक एंड ड्राइव और ड्रग्स के मामले बढ़ रहे हैं।
सरकार को अब गंभीर हो जाना चाहिए क्योंकि गोवा में बाहरी लोग मौज-मस्ती करने आते हैं। उनके पास ड्रग्स और शराब है और वे गोवा के लोगों को सड़कों पर मारते हैं।
इसे कहीं तो रोकना ही होगा। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। राज्य में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। पुलिस हफ्ता वसूली में लगी है। उन्हें लोगों की परवाह नहीं है।
पाटकर ने कहा कि उत्तर के तटीय इलाकों जैसे कैलंगुट, वागाटोर, अश्वेम, मोरजिम में ड्रग्स के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा, ''पुलिस की मदद के बिना यह गठजोड़ नहीं चल सकता।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dont want tourism at the cost of peoples lives, government should take action against drugs: Goa Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panaji, congress, goa, bjp, congress chief amit patkar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panaji news, panaji news in hindi, real time panaji city news, real time news, panaji news khas khabar, panaji news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved