• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब कोई तिहाड़ जेल में रहकर आता है, तो उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ना लाजमी : मनजिंदर सिरसा

When someone returns after staying in Tihar Jail it is natural for his mental condition to deteriorate Manjinder Sirsa - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल के नरेंद्र मोदी के एक साल के लिए प्रधानमंत्री बनने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कोई भी आदमी जब तिहाड़ जेल में रहकर आता है तो उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ना लाजमी है। जेल के माहौल में किसी को रहना पड़े, वह भी मुख्यमंत्री होते हुए, तो पीड़ा तो होती है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज उन्होंने तीन बातें कहीं। पहला नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, तो शरद पवार, गांधी परिवार लालू परिवार सभी जेल जाएंगे। फिर थोड़ी देर बाद बोलते हैं कि प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे लिख लो। फिर कहते हैं कि प्रधानमंत्री एक साल के लिए बनेंगे। मुझे लगता है कि अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। जेल से बाहर निकलने के बाद रिकवर होने में समय लगता है। जब आदमी भ्रष्टाचार कर रहा होता है तो उस समय वह नहीं सोचता कि उसके साथ ऐसा भी हो सकता है। मनजिंदर सिरसा ने आईएएनएस के केजरीवाल के बाहर निकलने पर दिल्ली में आंधी आने वाले सवाल पर कहा कि आपने काफी पुरानी फिल्में देखी होंगी। उसमें जब एक शख्स किसी लड़की को उठने लगता था तो तूफान आ जाता था, जलजला आ जाता था। याद कीजिए जब भगवान कृष्ण के परिवार पर अत्याचार किया जा रहा था। तब कितने भूचाल आते थे, जब-जब अरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्ट लोग पापी लोग बाहर निकलते हैं आंधी या तूफान तो आते हैं, इसमें कोई शक नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When someone returns after staying in Tihar Jail it is natural for his mental condition to deteriorate Manjinder Sirsa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: someone returns, tihar jail, mental condition, manjinder sirsa, bjp, election2024, aap, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved