• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

1 जनवरी से इन फोन पर काम करना बंद कर रहा व्हाट्सएप, यहां जानें

WhatsApp has stopped working on these phones since 1 January - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। व्हाट्सएप 1 जनवरी 2021 से कुछ आईफोन के साथ-साथ एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए काम करना बंद कर देगा। ऐसे कई एंड्रॉइड और आईओएस फोन हैं, जो एप को चलाने में सक्षम नहीं होंगे, क्योंकि कंपनी अगले साल से ओएस के पुराने वर्जन के लिए सपोर्ट वापस ले लेगी। व्हाट्सएप एफएक्यू सेक्शन पर दी गई जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप केवल एंड्रॉइड 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम या नए और साथ ही आईओएस 9 और नए पर चलने वाले आईफोन पर चल पाएगा। आईफोन 4 तक के सभी आईफोन मॉडल अगले कुछ दिनों में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए सपोर्ट खो देंगे। आईफोन मॉडल में आईफोन 4एस, आईफोन 5, आईफोन 5एस, आईफोन 6 और आईफोन 6एस शामिल हैं।
वहीं एंड्रॉइड के लिए, एचटीसी डिजायर, मोटोरोला ड्रॉयड रेजर, एलजी ऑप्टिमस ब्लैक और सैमसंग गैलेक्सी एस 2 2020 के अंत तक व्हाट्सएप सपोर्ट खो देंगे।
इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म काईओएस 2.5.1 ओएस या नए के साथ चुनिंदा फोन के लिए एप को चालू रखेगा, जिसमें जियोफोन और जियोफोन 2 शामिल हैं।
यह पता लगाने के लिए कि कौन सा ओएस या आईफोन पर यह चल सकता है, उसके लिए सेटिंग्स मेनू पर उसके बाद जनरल और सूचना विकल्प पर सॉफ्टवेयर और उपयोगकर्ता को देख सकते हैं।
एंड्रॉइड उपयोगकर्ता सेटिंग्स पर जा सकते हैं, फिर फोन के बारे में यह देखने के लिए कि उनका स्मार्टफोन किस एंड्रॉयड संस्करण पर चल रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-WhatsApp has stopped working on these phones since 1 January
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: january 1, ios phone, stop working, whatsapp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved