• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

Ram Jethmalani : पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी हुए पंचतत्व में विलीन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी (Ram Jethmalani ) का आज निधन हो गया हैं। वे 95 साल के थे। वे काफी चर्चित वकील रहे। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि राम जेठमलानी के सबसे अच्छे पहलुओं में से एक उनके मन की बात कहने की क्षमता थी। उन्होंने बिना किसी डर के ऐसा किया। आपातकाल के काले दिनों के दौरान उनकी स्वतंत्रता और सार्वजनिक स्वतंत्रता के लिए लड़ाई को याद किया जाएगा। जरूरतमंदों की मदद करना उनके व्यक्तित्व का एक अभिन्न हिस्सा था।

Updates...

- दिल्ली के लोधी रोड शवदाहगृह में राम जेठमलानी का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पहुंचे कई दिग्गज।

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा के रोहतक की जनसभा को संबोधित करते के बाद राम जेठमलानी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।

-गुलाम नबी आजाद ने भी राम जेठमलानी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राम जेठमलानी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
-जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी ने बताया कि कुछ दिन बाद 14 सितंबर को राम जेठमलानी का 96वां जन्मदिन आने वाला था। महेश ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार यहां लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में शाम को किया जाएगा। जेठमलानी के परिवार में उनके बेटे महेश के अलावा उनकी एक बेटी है, जो अमेरिका में रहती है। उनकी एक अन्य बेटी रानी जेठमलानी का 2011 में और एक अन्य पुत्र जनक जेठमलानी का निधन हो चुका है।


- देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राम जेठमलानी के निवास पर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
-उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू उनके निवास पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राम जेठमलानी ने अंतिम सांसें अपने निवास पर ली । वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वे राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा के सांसद हैं। महाराष्ट्र से भाजपा के दो बार सांसद रह चुके हैं। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहें। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी चुनाव लडा था। राम जेठमलानी ने कई मशहूर केस भी लड़े थे। इनमें इंदिरा गांधी की हत्यारों का केस, डॉन हाजी मस्तान और हर्षद मेहता जैसे केस हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Veteran lawyer Ram Jethmalani passes away at his residence in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: veteran lawyer ram jethmalani passes away, ram jethmalani, राम जेठमलानी का निधन, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved