• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अधीर के निलंबन पर लोक सभा में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Uproar in Lok Sabha over suspension of Adhir, proceedings adjourned till 12 noon - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस के कड़े ऐतराज और हंगामे के कारण शुक्रवार को सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चल पाई और सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही जैसे ही स्पीकर बिरला ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू करने की बात कही, वैसे ही कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने खड़े होकर अधीर रंजन चौधरी के निलंबन का मसला उठाते हुए कहा कि उन्होंने तो हमेशा स्पीकर के साथ सहयोग ही किया है।
गौरव लगातार बोलते हुए स्पीकर से बोलने की इजाजत भी मांग रहे थे।
कई अन्य विपक्षी दलों के सांसद भी उनका साथ दे रहे थे। ले
किन सदन में प्रश्नकाल को सुचारू ढंग से चलाने की इच्छा रखने वाले स्पीकर बिरला ने विपक्षी दलों से पूछा कि क्या वह सदन नहीं चलाना चाहते हैं ? लेकिन विपक्षी दलों का रवैया जारी रहने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Uproar in Lok Sabha over suspension of Adhir, proceedings adjourned till 12 noon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha, delhi, congress, adhir ranjan chowdhury, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved