नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा दुष्कर्म की शिकार एक महिला के पिता की कथित रूप से हिरासत में मौत के मामले में फैसला सुनाने की तारीख चार मार्च तक टाल दी है। तीस हजारी कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा अब चार मार्च की सुबह 11.30 बजे फैसला सुनाएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह मामला नौ अप्रैल 2018 को पुलिस हिरासत में दुष्कर्म पीडि़ता के पिता की मौत से संबंधित है। सेंगर द्वारा 2017 में महिला का कथित तौर पर अपहरण कर दुष्कर्म किया गया था। उस समय वह नाबालिग थी। अदालत ने पिछले साल 20 दिसंबर को महिला का दुष्कर्म करने के लिए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
इस मामले में सीबीआई ने आरोपों को साबित करने के लिए पीडि़ता के चाचा, मां, बहन व पिता के सहकर्मी समेत 55 गवाहों के बयान दर्ज करवाए तो वहीं बचाव पक्ष ने नौ गवाहों को पेश किया।
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार,ED मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है : केजरीवाल
सांसद संजय सिंह विपक्ष की सबसे सशक्त आवाज हैं : सौरभ भारद्वाज
Daily Horoscope