• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये

Union Minister Kailash Chaudhary gave Rs 1 crore in Prime Minister Relief Fund - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कहर के चलते पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। भारत में भी कोविड-19 से बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 14 अप्रैल तक 21 दिन के देशव्यापी संपूर्ण लोकडॉउन की घोषणा की जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के आमजन सहित बड़ी हस्तियों से पीएम केयर फंड में योगदान का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री की अपील पर उनके मंत्रिमंडल के सदस्य केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को अपनी सांसद निधि से 1 करोड़ रुपये और एक महीने का अपना वेतन एक लाख रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की तथा सहायता राशि जमा करने को लेकर लोकसभा समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखा। मंत्री कैलाश चौधरी इससे पहले अपनी सांसद निधि से बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना महामारी से बचाव के कार्यो के लिए एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि जारी कर चुके हैं। पीएम केयर फंड में एक करोड़ रुपये जारी करने के बाद उन्होंने ने कहा, "इस निर्णायक समय में हम सबको कोरोना जैसी खतरनाक एवं वैश्विक महामारी से निपटने के लिए मिलकर लड़ाई लड़नी होगी।" --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister Kailash Chaudhary gave Rs 1 crore in Prime Minister Relief Fund
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: \r\nunion minister kailash chaudhary, prime minister relief fund, rs 1 crore, covid-19, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved