• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

देश में लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन पर रहेगा प्रतिबंध, सुरक्षा की दृष्टि से बसों के परिचालन में रहेगी छूट

नई दिल्ली। कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर बढ़ी लॉकडाउन की समय सीमा के दौरान भी यात्रियों के लिए रेल, बस, मेट्रो समेत विमान सेवा बंद रहेगी। हालांकि, सुरक्षा के मकसद से बसों के परिचालन की छूट पूर्ववत रखी गई है। देशव्यापी लॉकडाउन की समय सीमा तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जिनमें यात्रियों के लिए रेल, बस, मेट्रो की सेवा पर प्रतिबंध जारी रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लोगों की कठिनाइयों को कम करने के मकसद से कुछ अतिरिक्त गतिविधियों की अनुमति होगी जो 20 अप्रैल से प्रभावी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि तीन मई 2020 तक बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसके बाद आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत यह आदेश जारी किया गया।
विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के प्रकोप की रोकथाम को लेकर घोषित 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन की समय सीमा 14 अप्रैल को समाप्त हो रही थी जिसे 19 दिन और बढ़ाकर तीन मई 2020 तक कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There will be a ban on public transport during lockdown in India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus, covid-19, lockdownindia, coronavirusindia, public transport ban, कोरोना वायरस, कोविड-19, केंद्रीय गृह मंत्रालय, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved